फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh extends water rate

कोरोना काल में चंडीगढ़वासियों को झटका, तीन गुना बढ़े पानी के दाम, नई दरों पर डालिए नजर

Sat, 12 Sep 2020 12:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh extends water rate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़ नगर निगम ने कोरोना काल में पानी के दाम बढ़ाकर शहरवासियों को झटका दिया है। पहले शहरवासियों को महीने में 31 से 60 किलो लीटर (केएल) पानी का इस्तेमाल करने पर 6 रुपये प्रति केएल के हिसाब से बिल देना पड़ता था, लेकिन अब दोगुने दाम 12 रुपये प्रति केएल के हिसाब से अदा करना होगा। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम सदन की फरवरी में हुई बैठक में पानी के दाम को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। इसे लेकर नगर निगम में काफी विरोध भी हुआ था। पानी के रेट बढ़ने के एजेंडे का कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, गुरबख्श रावत और शीला देवी ने विरोध किया था। इसके बावजूद जब पानी के रेट बढ़ाने का एजेंडा पास कर दिया गया तो कांग्रेस पार्षदों ने सदन की बैठक से वाकआउट कर दिया था। हालांकि, फिर भी शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन


आदेशों के तहत अब 0-15 किलो लीटर की स्लैब में पहले जहां 2 रुपये केएल देने पड़ते थे, वहां अब 3 रुपये केएल देने पड़ेंगे। इसी तरह 16 से 30 केएल की स्लैब में 4 रुपये किलो लीटर की जगह 6 रुपये चुकाने होंगे। 31 से 60 केएल की स्लैब में 6 रुपये प्रति केएल की जगह 12 रुपये प्रति केएल चुकाने होंगे। वहीं, 60 केएल से अधिक के इस्तेमाल पर पहले जहां 8 रुपये प्रति केएल चुकाने पड़ते थे, वहां अब 24 रुपये प्रति केएल चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा हर वित्तीय वर्ष के पहले दिन से दाम अपने आप ही 3 प्रतिशत बढ़ जाएंगे, इसके लिए किसी तरह का प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के बाद बदली गई थी दर

नगर निगम ने पिछले वर्ष हर साल पानी से होने वाले 110 करोड़ के घाटे को पूरा करने के लिए तीन से चार गुना रेट बढ़ाए थे, लेकिन इस प्रस्ताव का शहर में काफी विरोध हुआ था। इसके बाद फरवरी महीने में पार्षद पानी के दाम रिवाइज्ड करने का प्रस्ताव लेकर आए थे। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद पानी के दाम में कम बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन लोगों का कहना था कि पहले के मुकाबले अभी भी पानी के दाम ज्यादा हैं।

स्लैब --- मौजूदा --- नए दाम
0-15 केएल -- 2 रुपये केएल -- 3 रुपये केएल
16-30 -- 4 रुपये केएल -- 6 रुपये केएल
31-60 -- 6 रुपये केएल -- 12 रुपये केएल
60 केएल से ऊपर -- 8 रुपये केएल -- 24 रुपये केएल
कर्मिशयल, इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल
मौजूदा नए रेट्स
12 से 15 रुपये केएल --- 25 से 30 रुपये केएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed