फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona effect on Republic Day celebrations, common man will not be able to see parade, at home program also canceled

गणतंत्र दिवस समारोह पर कोरोना का असर, आम आदमी नहीं देख पाएंगे परेड, एट होम कार्यक्रम भी रद्द

Thu, 20 Jan 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corona effect on Republic Day celebrations, common man will not be able to see parade, at home program also canceled
चंडीगढ़। कोरोना के दिनोंदिन बढ़ते संक्रमण का असर गणतंत्र दिवस समारोह पर भी दिखेगा। प्रशासन ने एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। साथ ही सेक्टर-17 में होने वाली परेड में भी आम लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने फैसला किया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अधिक भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा, इसलिए कम लोगों को बुलाने का फैसला लिया गया है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। स्कूली बच्चों को भी नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पहले की तरह ही होगा।
विज्ञापन

पिछली बार भी परेड ग्राउंड में कुछ ही लोगों को सम्मानित किया गया था, जबकि बाकी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवार्ड उनके विभागों की तरफ से बाद में उन्हें सौंपे गए थे। बता दें कि हर बार ही सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में हजारों लोग भाग लेते हैं, लेकिन इस बार कुछ लोगों को ही कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस की तरफ से मार्च पास्ट भी किया जाएगा। साथ ही सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कुर्सियां भी तय दूरी पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की वजह से वर्ष 2020 से नहीं हो रहा एट होम कार्यक्रम
कोरोना के कारण गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम नहीं होगा। इस संबंध में निर्णय ले लिया गया है। कोविड-19 के नियमों के कारण शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मालूम हो कि हर साल 26 जनवरी की शाम को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से राजभवन में एट होम की व्यवस्था की जाती है, जिसमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के गण्यमान्य लोगों को बुलाया जाता था, लेकिन मार्च 2020 में कोरोना के आने के बाद से एट होम कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम में आमंत्रित होने के कारण शहरवासियों में काफी क्रेज रहता है।

इस बार भी दिल्ली में नहीं दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी, थीम खारिज
उधर, केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से झांकी के लिए भेजी गई थीम को खारिज कर दिया है। ऐसा लगातार पिछले कई सालों से हो रहा है। प्रशासन ने झांकी के लिए केंद्र सरकार को अलग-अलग थीम भेजी थीं, लेकिन सभी को खारिज कर दिया गया। इससे पहले वर्ष 2014 में चंडीगढ़ की झांकी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल किया गया था, जो रॉक गार्डन की थीम पर आधारित थी। हालांकि इसे भी काफी सालों के बाद शामिल किया गया था। बता दें कि पिछले बार भी कमेटी की तरफ से चंडीगढ़ की झांकी को स्वीकार नहीं किया गया था, जबकि प्रशासन ने इसके लिए काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed