{"_id":"5fbea9bd68be416092163c4b","slug":"corona-and-dangerous-in-haryana-42-patients-died-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना और खतरनाक, एक दिन में 42 मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना और खतरनाक, एक दिन में 42 मरीजों ने तोड़ा दम
Thu, 26 Nov 2020 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:30 AM IST
सार
- पहली बार चौबीस घंटों में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा चालीस पार पहुंचा
- 2197 नए संक्रमित मरीज सामने आए, कुल मरने वालों का आंकड़ा 2291 हुआ
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विस्तार
हरियाणा में कोरोना और खतरनाक हो गया है। मरने वालों का आंकड़ा पिछले चार दिनों के भीतर एकदम से बढ़ गया है। पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में 42 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। अभी तक प्रदेश में अधिकतम 33 मरीजों की जान एक दिन में गई थी। मगर अब आंकड़ा चालीस से पार हो गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा और सरकार दोनों चिंतित है।
विज्ञापन
इसके अलावा 426 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में छह, हिसार में तीन, अंबाला में एक, करनाल में एक, पानीपत में छह, रोहतक में पांच, रेवाड़ी में दो, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में एक, यमुनानगर में एक, सिरसा में दो, भिवानी में पांच, फतेहाबाद में तीन, जींद में एक व चरखीदादरी में एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। प्रदेश में अब मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 2291 पहुंच गई है। इसके साथ-साथ प्रदेश में 2197 नए संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं, जबकि 1972 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 224489 हो गई है। जिसमें 201250 मरीज ठीक हो गए हैं। 20948 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.65 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.88 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.02 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 243827 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 5512 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
जिला नए संक्रमित कुल संक्रमित कुल डिस्चार्ज
गुरुग्राम 661 46569 40116
फरीदाबाद 485 38460 33340
सोनीपत 100 12546 11591
हिसार 147 15127 13220
अंबाला 63 10102 9540
करनाल 72 9415 8790
पानीपत 55 9080 8457
रोहतक 92 10247 9021
रेवाड़ी 93 10001 9113
पंचकूला 58 8454 7800
कुरुक्षेत्र 23 7491 7049
यमुनानगर 17 5529 5214
सिरसा 80 7105 6465
महेंद्रगढ़ 27 6213 5901
भिवानी 71 5429 4979
झज्जर 56 4874 4491
पलवल 12 3899 3786
फतेहाबाद 8 4147 3498
कैथल 14 3309 3143
जींद 38 3697 3250
नूहं 11 1511 1420
चरखीदादरी 14 1284 1066