फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 new patients found in Bapudham, the number of positive patients is 233

कोरोना वायरस: बापूधाम में मिले 14 नए मरीज, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 233

Sun, 24 May 2020 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 24 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
14 new patients found in Bapudham, the number of positive patients is 233
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बापूधाम में तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना के संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को भी यहां 14 नए पॉजिटिव मिले, जिससे प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक हड़कंप मच गया। एक दिन में 14 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 219 से बढ़कर 233 पर पहुंच गया। नए मरीजों में 5 एक परिवार के जबकि 3 एक अन्य परिवार के और दो एक परिवार से जबकि चार अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह बापूधाम में छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 19 और 32 साल के दो युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि अन्य चार मरीजों में 18 व 24 वर्षीय युवक, 38 और 36 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। ये सभी अलग- अलग परिवार से हैं। वहीं, देर शाम 8 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बापूधाम के एक परिवार के पांच सदस्य क्रमश: 12 वर्षीय बच्चा, 13 व 17 वर्षीय किशोर, 15 वर्षीय किशोरी और 35 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं एक दूसरे परिवार के तीन पॉजिटिव मरीजों में 24 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोरी और 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। शनिवार को भी बापूधाम के 115 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि एक दिन पहले भी शुक्रवार को भी बापूधाम से 58 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इसके साथ ही अब भी जीएमएसएच-16 में भर्ती बापूधाम के लगभग 30 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

बापूधाम में अब कड़ाई से ज्यादा काउंसलिंग की जरूरत

18 मई से लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों ने एक बार फिर शहर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ाया है। प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों का मिलना भी खतरे की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में बापूधाम में बचाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि वहां कड़ाई से ज्यादा काउंसलिंग की जरूरत है।

एक ही जगह पर कई दिनों से कैद रहने के कारण लोगों की विचारधारा और सोच में नकारात्मक चीजें तेजी से शामिल होती हैं। इसका इस बीमारी के संक्रमण में अहम रोल हो सकता है, इसलिए बचाव के तौर पर कम्युनिटी हेल्थ काउंसलर या साइकोलॉजिस्ट की अलग ड्यूटी लगाकर वहां क्रमवार अलग-अलग परिवारों की काउंसलिंग की जानी चाहिए। दूसरी तरफ पीजीआई के कोरोना डेडीकेटेड हॉस्पिटल में 6 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें से एक को आईसीयू में रखा गया है। वहीं तीन संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

दो माह की बच्ची पीजीआई से डिस्चार्ज, घर भेजा गया, मां ने किया था हंगामा
सेक्टर-25 निवासी दो माह की कोरोना पॉजिटिव जिस बच्ची को उसकी मां ने सूद धर्मशाला में ले जाने से इनकार कर पीजीआई में हंगामा किया था, उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। हंगामे के बाद पीजीआई प्रशासन ने उस बच्ची को दोबारा आइसोलेशन में रख लिया था। शनिवार को उसे क्वारंटीन करने की बजाय घर भेज दिया गया। पीजीआई प्रशासन के अनुसार बच्ची स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed