फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Punjab Government Appointed Coordinators for NRI and Students in Foreign Country

पंजाब सरकार ने विदेशों में फंसे लोगों और विद्यार्थियों के लिए नियुक्त किए को-आर्डिनेटर, संपर्क करें

Sat, 02 May 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Punjab Government Appointed Coordinators for NRI and Students in Foreign Country
फाइल फोटो
विश्व भर में लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते विभिन्न देशों में फंसे पंजाबियों, जिनमें विद्यार्थी भी हैं, की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है। सरकार ने विभिन्न देशों के लिए को-आर्डीनेटरों की नियुक्ति की है, ताकि प्रवासी पंजाबी संबंधित देश में उनसे तालमेल स्थापित कर सकें। एनआरआई, खेल और युवा मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण यात्रा पाबंदियों में बहुत से प्रवासी भारतीय विदेशों में या भारत में फंस गए हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस संबंध में नौ राज्यों के साथ मीटिंग भी की है, ताकि इन एनआरआई को अपेक्षित सहायता और सलाह दी जा सके। विदेश मंत्रालय का यह भी मानना है कि एनआरआई को तालाबंदी खत्म होने पर भारत आने के बाद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों को आनरेरी को-आर्डिनेटरों से जोड़ने की पहल की है ताकि उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन


यह को-आर्डिनेटरों विदेशों में विभिन्न मिशनों वाले नोडल अफसरों के संपर्क में हैं और प्रवासी भारतीयों को पेश समस्याओं /मुद्दों को उठा रहे हैं। सोढी ने कहा कि अगर कोई एनआरआई किसी भी समस्या का सामना कर रहा है तो वह सीधा उनके साथ मेल आईडी  sportsministerpunjab@gmail.com पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एनआरआई से संबंधित किसी भी मामले के लिए विभाग के सचिव राहुल भंडारी के साथ भी मेल आईडी  psnri@gmail.com  पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न देशों के लिए नियुक्त को-आर्डिनेटरों की सूची

कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीयों की मदद के लिए शुक्रवार को को-आर्डिनेटरों के नामों की घोषणा भी की, जो इस प्रकार है- मनजीत सिंह निझ्झर यूके एडमिन (44-7956 455388), हरसिमरन आहलूवालीया आस्ट्रेलिया, अवतार सिंह चिमना लंदन यूके  (44-7738 380750), डॉ. जैसन वोहरा मिडलैंड यूके  ( 44-7795 037126), सरबजीत सिंह कैलिफोर्निया यूएसए  (19098157412), राजबीर सिंह रंधावा यूएसए  (13235332733), राजन सिद्धू न्यूयार्क यूएसए, पाल डंडोना शिकागो यूएसए (18155055767), मीना ढेसी संघेड़ा यूएसए (16619786310), दविन्दर गरचा कनाडा  (2504878966), सुखमिंदर सिंह खैहरा कनाडा (6045182100), नछत्तर सिंह कूनर कनाडा  (6048253623 या 6045130073), अरविंदर सिंह खोसा कनाडा, गोविंदर सिंह पुरेवाल स्पेन  (34677139132), सुरिन्दर सिंह राणा हॉलैंड (31642718171), प्रमोद कुमार जर्मनी, सुरजीत सिंह आबू धाबी (971506129811), पवनीश सबरवाल दुबई, लावानिया माथुर दुबई (971551066874), सुखदेव सिंह इंडोनेशिया  (62818148498), अवतार सिंह न्यूजीलैंड, दविन्दर सिंह थाईलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed