{"_id":"5ead39698ebc3e90510716dc","slug":"coroanvirus-lockdown-entry-in-panchkula-after-thermal-screening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः पंचकूला प्रशासन ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती, चंडीगढ़-मोहाली से आने वालों की हो रही स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः पंचकूला प्रशासन ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती, चंडीगढ़-मोहाली से आने वालों की हो रही स्क्रीनिंग
Sat, 02 May 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल
अवधेश शुक्ला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 02 May 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर हालातों का जायजा लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ और मोहाली में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने अपने बॉर्डर एरिया में सख्ती बढ़ा दी है। अब चंडीगढ़ और मोहाली की तरफ से पंचकूला आने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए पूरे जिले में 15 टीमों को लगाया गया है, जो वाहन का नंबर, चालक का नाम और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद ही आगे जाने दे रही हैं।
ऐसे में अब दूसरे राज्यों से पंचकूला में प्रवेश कर पाना आसान नहीं होगा। शुक्रवार को डीसीपी मोहित हांडा ने टीम के साथ जिले के बॉर्डर एरिया का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारियों को रिस्ट्रिक्टेड एंट्री के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बेवजह किसी भी व्यक्ति की जिले में एंट्री नहीं होनी चाहिए।
यदि आदेश की अवेहलना हुई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने का आह्वान किया। बता दें कि अमर उजाला ने 30 अप्रैल के अंक में समाचार प्रकाशित ‘चंडीगढ़ में एकाएक बढ़े कोरोना पॉजिटिव, जिले को राहत मिलने की उम्मीद हुई कम’ को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी ने आदेश जारी किए हैं।

किसी भी अंदरूनी रास्ते से प्रवेश नहीं
डीसीपी मोहित हांडा ने पुलिस जवानों के साथ चंडीगढ़-पंचकूला के अंदरूनी रास्तों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से कंटीले तार लगाकर इन्हें बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंचकूला में किसी भी रास्ते से किसी भी व्यक्ति की अप्रत्यक्ष रूप से एंट्री नहीं होनी चाहिए। जिले में उसी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति मिलेगी जिसके पास प्रशासन द्वारा जारी पास होगा। इसके अलावा उस व्यक्ति को आने का कारण भी स्पष्ट करना होगा। विभाग ने सख्ती इसलिए की है क्योंकि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति सारा खेल बिगाड़ सकता है।
बचाव के लिए बॉर्डर पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
कोई भी कोरोना संक्रमित शहर में प्रवेश न कर पाए, इससे बचने के लिए जल्द ही बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम को शुरू किया जाएगा। इसके लिए वह डीसी मुकेश कुमार आहूजा और डीसीपी मोहिंत हांडा को पत्र लिखेंगी। स्क्रीनिंग सिस्टम के शुरू होने से बार्डर पर ही संक्रमित व्यक्ति की पहचान हो जाएगी और उसे वहीं से लौटा दिया जाएगा।
- जसजीत कौर, सीएमओ