फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Corona Patients in Punjab

पंजाब में कोरोना के 336 नए मामले, अमृतसर में ही 115 पॉजिटिव मिले, कुल पीड़ित 921

Sat, 02 May 2020 01:43 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Corona Patients in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 336 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या 921 तक पहुंच गई है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि कोरोना वायरस से निपटने के सभी इंतजाम किए गए हैं और इससे डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में अब तक 112 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केसों के मामले में शनिवार को अमृतसर जिला सबसे आगे रहा। वहां 115 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। जिले में अब तक कुल 258 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। सेहत विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को होशियारपुर में 70, पटियाला में 21, लुधियाना में 44, गुरदासपुर में 25, मोगा में 22, फिरोजपुर में 9, फतेहगढ़ साहिब में 6, मोहाली में 2, जालंधर में 15, संगरूर, रोपड़ में 1-1, कपूरथला में 2 और मुक्तसर में 3 केसों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर मामले नांदेड़ और अन्य राज्यों से लौटे पंजाबियों के हैं। सेहत विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में अब तक 24868 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 19316 के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। अभी 4780 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इतंजार है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 789 लोगों का इलाज चल रहा है।  

संक्रमितों की जिलावार संख्या
कोरोना पीड़ितों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 258, जालंधर में 119, लुधियाना में 138, मोहाली में 93, पटियाला में 89, होशियारपुर में 112, मोगा में 28, फिरोजपुर में 27, गुरदासपुर में 29, पठानकोट में 25, नवांशहर मं 23, तरनतारन में 14, मानसा में 13 और कपूरथला में 15, फतेहगढ़ साहिब में 12, फरीदकोट व संगरूर में 6-6, मुक्तसर में 7, रोपड़ में 5, फाजिल्का में 4 और बरनाला व बठिंडा में 2-2 केस हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed