फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   controvertional statement on rape by bjp women morcha state president nirmal bairagi

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने रेप पर दिया विवादित बयान

Sat, 23 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी। Updated Sat, 23 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
controvertional statement on rape by bjp women morcha state president nirmal bairagi
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने अब रेप के मामलों पर विवादित बयान दे डाला। अंबाला में उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश में बढ़ते दुराचार के मामलों पर कहा कि सृष्टि के रचनाकाल से ही रेप होते रहे हैं। बैरागी का यह विवादित बयान मीडिया में आते ही उन्हें गलती का अहसास हुआ और सफाई पेश की।
विज्ञापन


बैरागी यहां सिटी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जबसे सृष्टि की रचना हुई है, हर काल में हर खंड में दुष्कर्म के मामले होते रहे हैं।
विज्ञापन


जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत संभलते हुए कहा कि ऐसा बेशक होता आया है, लेकिन प्रदेश की मनोहर सरकार इन मामलों में बेहद सख्त है। कानून की प्रक्रिया है। समय जरूर लगता है, लेकिन किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि संसद में पुरुष प्रधान बहुमत नहीं चाहता कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले, इसलिए बिल पास नहीं होने दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जनप्रतिनिधियों के चुने जाने के बाद भी पुरुषों के काम करने संबंधी सवाल पर निर्मल ने कहा कि इस बार तो मजबूरी में महिलाएं चुनाव जीत कर आई हैं क्योंकि मनोहर सरकार की ओर से किए गए संशोधन के बाद और कोई चारा नहीं था। उन्होंने कहा प्राचीन परंपराएं महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती हैं लेकिन अब परिवर्तन हो चुके हैं। परंपराएं तोड़नी भी पड़े तो तोड़ी जाएंगी और महिला हितों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed