फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over the amount collected in the last prayer of Shubhakaran Singh

Kisan Andolan: शुभकरण के अंतिम अरदास में एकत्र रकम पर विवाद, किसान यूनियन के सदस्यों पर लगे आरोप

Fri, 08 Mar 2024 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

किसान यूनियन के नेता शुक्रवार को शुभकरण सिंह के गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से मुलाकात की और तीन दिन में मामले की जांच का आश्वासन दिया। 21 फरवरी को युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत खनौरी सीमा पर हुई थी। वहीं तीन मार्च को पैतृक गांव बल्लो में अंतिम अरदास का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Controversy over the amount collected in the last prayer of Shubhakaran Singh
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरन सिंह के अंतिम अरदास पर एकत्र हुई राशि को लेकर गांव की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के स्थानीय सदस्यों पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में एक रिकार्डिंग भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता गांव बल्लो में पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह से एक लिखती शिकायत प्राप्त की और आश्वासन दिया कि तीन दिन में शिकायत की जांच कर निर्णय का एलान किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अकालसर के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक शुभकरन सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर जो भी राशि गोलक में एकत्र हुई थी, उस बाबत अपने आप को भाकियू सिद्धूपुर के सदस्य बताने वाले स्थानीय कुछ लोगों ने उनसे गोलक में जमा हुई राशि में से एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी लेकिन उन्होंने उक्त किसान यूनियन सदस्यों को स्पष्ट बोल दिया था कि यह राशि गुरुद्वारा साहिब में ही जाएगी।
विज्ञापन


पूरे मामले का एक ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने किसान यूनियन के बारे में काफी कुछ बोलना शुरू कर दिया। वहीं, शुक्रवार को किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता बलदेव सिंह संदोहा एवं तीन अन्य नेता गांव बल्लो में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अकालसर के सदस्यों पास पहुंचे, जहां पर उन्होंने कमेटी सदस्यों की पूरी बात सुनी और कमेटी अध्यक्ष से लिखित शिकायत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता संदोहा ने कहा कि जो शिकायत यूनियन को प्राप्त हुई है, उसकी तीन दिन में जांच कर निर्णय संबंधी एलान किया जाएगा। शुक्रवार को गांव बल्लो में एकत्र हुए गांव के लोगों एवं मृतक शुभकरन सिंह के परिजनों ने मांग की है कि उक्त पूरे मामले में पैसे मांगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक शुभकरन के चाचा बलजीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा किसी भी यूनियन से कोई पैसा नहीं मांगा गया है। उसके भतीजे का नाम ऐसे मामलों के साथ न जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed