फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Controversy over presence of Sri Akal Takht Sahib Jathedar in engagement ceremony of Raghav and Parineeti

Punjab: नहीं थम रहा राघव-परिणीति की सगाई पर विवाद, जत्थेदार के जाने पर एतराज, अब रागी सिंह ने मांगी माफी

Mon, 15 May 2023 10:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 May 2023 10:59 PM IST
सार

रागी जसकरन सिंह ने कहा कि यह समारोह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की मौजूदगी में हो रहा था। उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। रागी जसकरन सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के दिल को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। भविष्य में कभी ऐसी गलती नहीं होगी।

विज्ञापन
Controversy over presence of Sri Akal Takht Sahib Jathedar in engagement ceremony of Raghav and Parineeti
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई समारोह में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के शामिल होने पर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इसे निंदनीय कहा है। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व महासचिव जत्थेदार करनैल सिंह पंजौली ने कहा कि जत्थेदार खुद ही ऐसे विवाद पैदा कर लेते हैं, जिससे वह चर्चा में रहें। अकाली दल इतना भटक गया है कि वह राष्ट्रीय सिख संगत का एक वैकल्पिक रूप बना गया है। जत्थेदार ने अपनी स्थिति के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


कीर्तन करने वाले रागी जसकरण सिंह ने मांगी माफी
उधर, राघव और परिणीति की सगाई में कीर्तन करने वाले रागी जसकरन सिंह पटियाला ने माफी मांगी है। रागी जसकरन सिंह ने कहा कि सगाई के दौरान कीर्तन की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और फोन किया। उन्होंने कहा कि कीर्तन के दौरान न तो श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को ले जाया जाता है और न ही चंदोआ साहिब स्थापित किया जाता है। कीर्तन का मंच ऊंचा था। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के एक साथ बैठने पर आपत्ति जताई जा रही है। 

विज्ञापन

Controversy over presence of Sri Akal Takht Sahib Jathedar in engagement ceremony of Raghav and Parineeti
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने भी पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

रागी जसकरन सिंह ने कहा कि यह समारोह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की मौजूदगी में हो रहा था। उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। रागी जसकरन सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के दिल को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। भविष्य में कभी ऐसी गलती नहीं होगी।

सगाई कार्यक्रम दिल्ली में कपूरथला हाउस में हुआ था। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रंजीत सिंह पहुंचे थे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। राघव चड्ढा के आमंत्रण पर जत्थेदार सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 

वल्टोहा ने जताई आपत्ति
अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सगाई समारोह में जत्थेदार के जाने पर सवाल उठाया था। वल्टोहा ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिख मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने सगाई कार्यक्रम में जाने पर एतराज जताया। उधर, आप ने वल्टोहा के बयान की आलोचना की और उन पर पलटवार भी किया। आम आदमी पार्टी ने वल्टोहा से कहा कि अकाली दल तय नहीं करेगा कि जत्थेदार साहिब को कहां जाना चाहिए और कहां नहीं। आप ने आरोप लगाया कि अकाली दल हमेशा सिखों के नाम पर सियासत करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed