फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over installation of semi nude painting in the newly built gallery of Jallianwala Bagh

जलियांवाला बाग की नई बनी गैलरी में अर्धनग्न पेंटिंग लगाने पर विवाद, पीएम तक पहुंची बात

Sun, 19 Jul 2020 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
Controversy over installation of semi nude painting in the newly built gallery of Jallianwala Bagh
jallianwala bagh - फोटो : Social Media

शहीद स्थली जलियांवाला बाग में 15 फरवरी से 20 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों के दौरान बनाई गई नई गैलरी में दो महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें लगा दी गई हैं। यह तस्वीरें गैलरी के उस हिस्से में लगी हैं जहां पंजाब के अब तक के इतिहास की जानकारी दी गई है। तस्वीरें शेर -ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों के चित्रों के नीचे लगाई गई हैं। इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए जांच करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


इन तस्वीरों के दाईं तरफ स्थित दीवार के ऊपरी हिस्से में श्री गुरु नानक देव जी की बड़ी तस्वीर स्थापित की गई है। इसके कुछ इंच नीचे खड्ग हाथ में लेकर महाराजा रंजीत सिंह की आदमकद तस्वीर लगी है। इसके साथ ही एक बड़ा स्टैच्यू बाबा बंदा सिंह बहादुर का भी स्थापित किया गया है। इसी गैलरी के ऊपरी हिस्से में सतलुज सहित अन्य पांच दरियाओं का उल्लेख किया गया है। इसी गैलरी में गदरी बाबाओं के बारे में पर्यटक जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


आपत्तिजनक पेंटिंग को हटाया जाए : शिंदर 
इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज ने जलियांवाला बाग में स्थित अर्ध नग्न तस्वीरों पर आपत्ति उठाई है। समाज के अध्यक्ष शिंदर पाल सिंह कम्बोज ने कहा कि शहीद स्थली में ऐसी तस्वीरें स्थापित कर शहीदों का अपमान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में समाज जलियांवाला बाग ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य प्रवेश द्वार में शहीद उधम सिंह के बुत के आगे टिकट विंडो बनाकर कर शहीद का अपमान किया था। सांसद श्वेत मालिक की देख रेख में विकास के काम हो रहे हैं। इसलिए इन तस्वीरों को लगाने के जिम्मेदार मलिक हैं। समाज ने पीएम से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से जांच करवाई जाए। ट्रस्ट के सदस्य मालिक की सदस्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही कुछ कहूंगा : मलिक  
सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को जलियांवाला बाग का दौरा किया था। उनके ध्यान में इन पेंटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं आई। इस मामले के बारे में वह जांच करेंगे, तभी कुछ कहने की स्थिति में होंगे। सांसद मलिक कह रहे हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि जबकि सच्चाई यह है कि जब वह गैलरी का दौरा कर रहे थे तो तस्वीरें वहीं लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed