फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on house tax in chandigarh advisor and mayor

हाउस टैक्स पर एडवाइजर और मेयर में टकराव

Fri, 07 Aug 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Aug 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
controversy on house tax in chandigarh advisor and mayor

लोगों और राजनीतिक दलों के कड़े विरोध जताने के बावजूद शहर में हाउस टैक्स लगना तय हो गया है। एडवाइजर विजय कुमार देव ने नगर निगम को फरमान जारी कर कहा है कि वह मंगलवार से लोगों से हाउस टैक्स की वसूली करे। उधर, मेयर पूनम शर्मा ने विरोध जताते हुए कहा है कि वे आदेश पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी।

विज्ञापन


वीरवार को यूटी सचिवालय में स्मार्ट सिटी मोबाइल एप लांच करते हुए एडवाइजर ने कहा कि शहर में हर हाल में हाउस टैक्स लगेगा। यहां की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। हाउस टैक्स की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों की ओर से इस मामले में विरोध किए जाने के सवाल पर एडवाइजर ने कहा कि हाउस टैक्स को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही। शहर की जनता विरोध नहीं कर रही है। लोग हाउस टैक्स के लिए खुद पहल कर रहे हैं, लेकिन अब तक निगम ने ही पूरी तैयारी नहीं की है। इस सवाल पर निगम कमिश्नर भावना गर्ग ने बताया कि निगम ने तैयारी पूरी कर ली है और मंगलवार से शहर में हाउस टैक्स जमा करने की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
हाउस टैक्स की कैलकुलेशन और जमा करने में दिक्कत आने के सवाल पर एडवाइजर ने निगम कमिश्नर को आदेश दिए कि एक आदमी को तीन मिनट से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए। भावना गर्ग ने बताया कि लोगों को हाउस टैक्स की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुछ वॉलंटिर्स की भी ड्यूटी लगेगी जो रेंजिडेंट वेलफेयर के कुछ सदस्यों को हाउस टैक्स संबंधी पूरी ट्र्रेनिंग देंगे। शहरवासी शहर के ई-संपर्क सेंटर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सहित कई बैंक में हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे।

आठ महीने में लोगों की नब्ज को पहचान लिया है
यूटी प्रशासन ने हाउस टैक्स जमा करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नया तरीका निकाला है। एडवाइजर ने प्रेस वार्ता में बताया कि हर सेक्टर से सबसे पहले हाउस टैक्स जमा करने वालों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। हाउस टैक्स जमा करने के प्रति शहर के लोगों में सकारात्मक सोच है। देव ने बताया कि उन्होंने आठ महीने के कार्यकाल में लोगों की नब्ज को पहचाना है। शहर के लोग चाहते हैं कि उन्हें सिक्योरिटी मिले, बच्चे नशे से दूर रहे और शहर वर्ल्ड क्लास सिटी में शामिल हो।

मेरा शहर की डेवलपमेंट को लेकर विजन बिल्कुल क्लीयर है। शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए हमें कुछ पैमाने तय करने होंगे। देश के सभी शहरों में हाउस टैक्स लिया जा रहा है। हम इस मामले में अलग नहीं चल सकतेे। चंडीगढ़ की जनता बेहतर सुविधाओं के लिए हाउस टैक्स देने को तैयार है। देश की स्मार्ट सिटी को बनाने के लिए ऐसे फैसले लेने जरूरी हैं।
- विजय कुमार देव, एडवाइजर

मंगलवार से निगम में हाउस टैक्स लिया जाएगा, मेरी जानकारी में अभी तक ऐसा नहीं है। लेकिन मैं मेयर के तौर पर शहर के लोगों पर हाउस टैक्स का समर्थन नहीं करूंगी। प्रशासन के प्रस्ताव पर मैं हस्ताक्षर भी नहीं करूंगी।

- पूनम शर्मा, मेयर, चंडीगढ़ नगर निगम

हाउस टैक्स मामले में बुधवार को प्रशासक के साथ मीटिंग हुई है। उन्होंने एडवाइजर और अन्य अधिकारियों से मंथन करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने क्या फैसला लिया है, अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
- संजय टंडन, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी, चंडीगढ़

हाउस टैक्स को लेकर भाजपा शासित प्रशासन के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। हम शहर के हर प्रभावित शख्स के साथ खड़े होंगे।
- प्रदीप छाबड़ा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed