फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on akshay kumar movie singh is bling in punjab

अक्षय कुमार की 'सिंग इज ब्लिंग' पर पंजाब में बवाल

Tue, 25 Aug 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 25 Aug 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
controversy on akshay kumar movie singh is bling in punjab

अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग का ट्रेलर जारी होने के बाद पंजाब में बवाल हो गया। अकाल तख्त ने नाराजगी जताई है। जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ट्रेलर में पंजाब की पांच महत्वपूर्ण चीजों में से आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब को चिकन और व्हिस्की के साथ जोड़कर दिखाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने फिल्म के निर्माता अश्विनी यार्दी, डायरेक्टर प्रभुदेवा और फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को चेतावनी दी है कि इस फिल्म में आपत्तिजनक दृश्यों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही फिल्म के निर्माता निर्देशक ने जो गलती की है, उस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिरोमणि कमेटी को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ट्रेलर में सिख धर्म के प्रतीक पर टिप्पणी सहन नहीं

controversy on akshay kumar movie singh is bling in punjab

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं। सिखों के धार्मिक स्थल और सिख धर्म के प्रतीक के प्रति इस प्रकार से की गई टिप्पणी को कभी सहन नहीं किया जाएगा। हिंदी

फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ का ट्रेलर इन दिनों यू ट्यूब पर वायरल है। फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंजाब में पांच वस्तुएं बहुत मशहूर हैं, गोल्डन टैंपल, भंगड़ा, कबड्डी, व्हिस्की, पगड़ी पहनकर बाइक चला रहे निहंग सिंह के साथ चिकन।

पोस्टर को लेकर भी दर्ज कराई गई आपत्ति

controversy on akshay kumar movie singh is bling in punjab

जत्थेदार ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब को व्हिस्की और चिकन के साथ बताकर निर्माता और निर्देशक ने भारी भूल की है। इस फिल्म के पोस्टर के बारे में भी अकाल तख्त साहिब के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। सिखों के धार्मिक चिन्ह कड़े को गलत ढंग से पेश किया गया है।

उन्होंने बार-बार कहा है कि किसी भी फिल्म में सिखों से संबंधित दृश्य फिल्माने से पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ विचार किया जाए। इस संदर्भ में अगली पांच सिंह साहिबान की बैठक में गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि इस फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में सोशल मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, उस पर नजर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed