फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy escalated: 11 CTU buses seized since last three days, Panchkula called police and got its bus released from depot number 2.

Chandigarh News: विवाद बढ़ाः तीन दिन से सीटीयू की 11 बसें जब्त, पंचकूला ने पुलिस बुलाकर डिपो नंबर-2 से छुड़वाई अपनी बस

Sat, 17 Aug 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Controversy escalated: 11 CTU buses seized since last three days, Panchkula called police and got its bus released from depot number 2.
चंडीगढ़। लोकल रूट पर बस चलाने को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। पिछले तीन दिन से सीटीयू की 11 बसें पंचकूला मे जब्त करके अपने डिपो में खड़ी की हैं। शुक्रवार को फिर पंचकूला की लोकल बस चंडीगढ़ में आई तो सीटीयू यूनियन के पदाधिकारियों ने बस को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के डिपो में खड़ी करा दी। पंचकूला ने पुलिस बुला ली। काफी गहमागहमी के बीच बस को छुड़ाकर वापस पंचकूला ले गए। उधर, मामले की गंभीरता को लेकर सलाहकार की अध्यक्षता में अब मंगलवार को बैठक रखी गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से यह विवाद चल रहा है। शुक्रवार को फिर पंचकूला की ई-बस चंडीगढ़ पहुंची तो सीटीयू यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध किया। यूनियन ने बस को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के डिपो नंबर-2 में खड़ी करा दी। मामले की जानकारी हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद डिपो नंबर-2 में पुलिस पहुंची और यूनियन के पदाधिकारियों को समझाया। थोड़ी देर बाद पुलिस की मौजूदगी में बस को पंचकूला वापस भेज दिया गया। इसके बाद यूनियन की परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बताया गया कि मंगलवार को सलाहकार राजीव वर्मा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ और पंचकूला के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें मामले को सुलझाया जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले में चंडीगढ़ परिवहन विभाग के अधिकारी हरियाणा के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना था कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार चंडीगढ़ में सीटीयू के अलावा अन्य कोई राज्य लोकल रूट पर बसें नहीं चला सकता लेकिन शनिवार के बाद कई बार पंचकूला की बस चंडीगढ़ में आ चुकी है। दो बार पंचकूला की बस को कार्रवाई की धमकी देकर छोड़ दिया गया लेकिन सीटीयू की बसें पंचकूला में तीन दिन से जब्त की हुई हैं।
विज्ञापन


पंचकूला के डिपो में खड़ी हैं सीटीयू की 11 बसें
पिछले कई दिनों से पंचकूला और कालका से हरियाणा रोडवेज की तरफ से पीजीआई के लिए बस चलाने की कोशिश की जा रही थी। बीते शनिवार को अचानक बस चला दी गई। रविवार को चंडीगढ़ में सेक्टर-16 के रोज गार्डन के पास सीटीयू की यूनियन ने पंचकूला की बस को रोक दिया और एसटीए ने चालान काटने के साथ बस को जब्त कर लिया। इसके बाद से चंडीगढ़-पंचकूला में ठनी हुई है। मंगलवार को पंचकूला में सीटीयू की चार बसों का चालान कटा और एक को जब्त कर लिया। बुधवार को फिर सीटीयू की कई बसों को रोका और अभी तक करीब 11 बसें पंचकूला के डिपो में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तक का इंतजार, बड़े प्रदर्शन की तैयारी में यूनियन
पंचकूला की तरफ से लोकल रूट पर बस चलाने को लेकर सीटीयू यूनियन में काफी रोष है। यूनियन के पदाधिकारी लगातार इन बसों पर नजर बनाए हुए हैं। वीरवार को सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर यूनियन ने ऑल पार्टी मीटिंग की। सभी ने मिलकर फैसला किया कि 20 अगस्त को पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद फिलहाल इसे टाल दिया गया। यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जसा, पार्टी प्रधान सुरिंदर सिंह, वाइस प्रधान गुरनाम सिंह, कैशीयर मनदीप और महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के बाद ही प्रदर्शन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed