फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contractor summoned taking money ready investigation wrong action

नौकरी के नाम पर मालियों से रुपये लेने के मामले में ठेकेदार तलब, कहा- हर जांच के लिए है तैयार, गलत किया है तो हो कार्रवाई

Thu, 10 Sep 2020 11:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
contractor summoned taking money ready investigation wrong action
चंडीगढ़। बागवानी विभाग के मालियों से नौकरी के नाम पर रुपये मांगने के मामले में कमिश्नर केके यादव ने जांच के आदेश देते हुए ठेकेदार से जबाव तलब किया है। उधर, कंपनी के ठेकेदार का कहना है कि वह हर जांच के लिए तैयार है। गलत किया है तो हर कार्रवाई के लिए भी तैयार है। बता दें कि इस मामले को 8 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

मुंबई की ओरियंटल कंपनी ने निगम में 314 मालियों का ठेका ले रखा है। बीते 7 सितंबर को सेक्टर-29 स्थित नर्सरी पर सुबह ही लगभग 50 से 55 माली इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। मालियों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में अमित शर्मा ने कंपनी के ठेकेदार व बागवानी विभाग की यूनियन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मालियों से नौकरी के नाम पर 2 हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन

अब अगली किश्त 2 हजार की फिर मांग रहे हैं। उसके बाद एक हजार की किश्त नवंबर में देने को कहा है। किश्त न देने पर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। कोरोना के कारण वैसे ही माली परेशान हैं। अब दो हजार रुपये कहां से दें। ठेकेदार को समस्या है तो अपना अकाउंट नंबर दे। सभी माली अपनी स्वेच्छा से रुपये देंगे, लेकिन धमकी देकर आहत किया जा रहा है। जब सभी माली इससे तंग हो गए तो आखिरकार प्रदर्शन करना पड़ा। हंगामे की सूचना पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उसके बाद उनकी समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। मामला जब कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने ठेकेदार से जबाव मांगा। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन को लेकर विवाद है, कंपनी को बदनाम करने की साजिश
कंपनी के ठेकेदार विनय पांडे ने बताया कि कई साल बाद बागवानी विभाग में चुनाव होने वाले हैं। एक दूसरे को पीछे छोड़ने के चक्कर में कंपनी को बीच में घसीटा जा रहा है। इस मामले में कमिश्नर को जबाव दे दिया गया है। इसके साथ ही जांच के बाद अमित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

कोट ::
मेरे पास शिकायत आई थी। बुधवार को इस संबंध में आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्य भी मिलने आए थे। चीफ इंजीनियर को मामले के जांच के लिए कहा है। कहीं कोई कर्मचारियों के शोषण की जानकारी मिली तो कार्रवाई करेंगे।
-केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed