फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contractor made big disclosure in food grains transportation tenders scam

ठेकेदार ने किया बड़ा खुलासा: मंत्री के नाम पर सिंगला को 20 लाख रुपये देते ही मिल गया करोड़ों का ठेका

Thu, 13 Oct 2022 10:25 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 10:25 AM IST
सार

तेलूराम ने बताया कि उसकी बात खाद्य आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला से हुई थी और ठेका देने के लिए 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। बकौल तेलूराम उससे सिंगला ने कहा था कि मंत्री जी के पास 20 लाख रुपये जाएंगे तो काम हो जाएगा। 

विज्ञापन
Contractor made big disclosure in food grains transportation tenders scam
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में गिरफ्तार ठेकेदार तेलूराम ने विजिलेंस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। ठेकेदार के मुताबिक मंत्री के नाम पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला को 20 लाख रुपये देने के बाद करोड़ों का ठेका मिल गया था।  दावा यह है कि रिश्वत की रकम मिलने पर मंत्री ने अफसरों को फोन पर आदेश दिया कि ठेका तेलूराम को ही दिया जाए।  

विज्ञापन


ठेकेदार तेलूराम का कहना है कि उसे ठेका 2019-20 का मिला था, जिसे कोरोना के कारण तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। तेलूराम ने बताया कि उसकी बात खाद्य आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला से हुई थी और ठेका देने के लिए 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। बकौल तेलूराम उससे सिंगला ने कहा था कि मंत्री जी के पास 20 लाख रुपये जाएंगे तो काम हो जाएगा। 
विज्ञापन


तेलूराम ने मंत्री जी की राशि कम करने के लिए कहा तो डिप्टी डायरेक्टर का जवाब था कि वे एक पैसा कम नहीं लेंगे। सिंगला व आशु के बीच की कड़ी मीनू मल्होत्रा था। बचे 10 लाख रुपये अधिकारियों ने आपस में बांट लिए और हनी कुमार का टेंडर रद्द कर तेलूराम को दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग में तेलूराम का सिक्का जम गया था। आरएस को-ऑपरेटिव श्रम और निर्माण सभा नवांशहर के प्रधान हनी कुमार ने 2020-21 में नवांशहर व राहो क्लस्टर और पीजी गोदाम नवांशहर में केवल लेबर के टेंडर बेसिक रेट पर डाले थे लेकिन विभाग ने इन्हें बगैर किसी आधार के रद्द कर दिए। 

नवांशहर क्लस्टर के ये टेंडर ठेकेदार तेलूराम को 71 फीसदी अधिक और अन्य राहो क्लस्टर को 72 फीसदी अधिक रेट पर यशपाल व अजय को दिए गए। इसके बाद साल 2022-23 के टेंडरों में हनी कुमार ने सभा की तरफ से लेबर के काम के लिए राहो क्लस्टर और नवांशहर क्लस्टर में बेसिक रेट पर टेंडर डाले लेकिन जिला अलॉटमेंट समिति द्वारा हनी के टेंडरों को रद्द कर ठेकेदार अजयपाल को नवांशहर क्लस्टर में लेबर कार्यों के लिए 73 फीसदी अधिक और राहो क्लस्टर में 72 फीसदी अधिक रेट पर टेंडर दिए गए।  

बच्चों के आधार कार्ड इस्तेमाल कर ले लिया ठेका
टेंडर भरते समय ठेकेदारों द्वारा मुहैया करवाए गए मजदूरों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी कई बच्चों की निकली। इसमें कई आधार कार्ड नाबालिग बच्चों, कई 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के हैं। अधिकारियों ने इसकी जांच ही नहीं की और तेलूराम ने जो कहा उसी पर मोहर लगती चली गई। जिला टेंडर समिति को संबंधित ठेकेदारों की तकनीकी बिड खारिज करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed