फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contract Teachers Climbed On The Roof Of Punjab Congress Bhawan

सिद्धू के कार्यक्रम स्थल पर हंगामा: 700 पुलिसवालों को चकमा दे पंजाब कांग्रेस भवन की छत पर चढ़े अनुबंध शिक्षक

Fri, 23 Jul 2021 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 11:35 PM IST
सार

स्थायी करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पंजाब के शिक्षकों ने कांग्रेस भवन की छत पर चढ़कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सात महिला समेत कुल आठ शिक्षकों को सेक्टर-11 थाने ले गई। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी थाने पहुंचे। इसके बाद इन सभी का जीएमएसएच-16 मेडिकल करवाया गया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Contract Teachers Climbed On The Roof Of Punjab Congress Bhawan
कांग्रेस भवन की छत पर चढ़े शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के दौरान सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक हो गई। कार्यक्रम की सुरक्षा में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद आंदोलनरत अनुबंध शिक्षक पंजाब कांग्रेस भवन की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे सुरक्षा में लगे पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के कर्मियों के हाथपांव फूल गए। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें छत से उतारा। इस दौरान हुई झड़प में कुछ शिक्षकों ने छत से भी कूदने का प्रयास किया।

विज्ञापन


स्थायी नौकरी की मांग कर रहे पंजाब के अस्थायी शिक्षक मोहाली के फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर कई दिन से धरना दे रहे हैं। अपनी मांग को लेकर कई बार शिक्षकों द्वारा चंडीगढ़ कूच किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के साथ भी आंदोलनरत शिक्षक कई दौर की बैठक कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अभी तक उनकी मांग को लेकर कोई फैसला नहीं होने से आक्रोशित आंदोलनरत कुछ शिक्षक शुक्रवार को सुरक्षा में तैनात चंडीगढ़ और पंजाब पुलिसकर्मियों को धता बताते हुए सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंच गए। जहां कुछ शिक्षक पंजाब कांग्रेस भवन की छत पर भी चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस ने शिक्षकों को उतारने का प्रयास किया, इस दौरान हुई झड़प के बीच कुछ शिक्षकों ने छत से कूदने का भी प्रयास किया। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए। चंडीगढ़ पुलिस ने शिक्षकों को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। छत पर चढ़ने वाले शिक्षकों में कुछ महिलाएं भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed