फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   contract expand for 2 month of computer teacher of haryana

अनुबंध पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को राहत

Sat, 02 Apr 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
contract expand for 2 month of computer teacher of haryana
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अनुबंध आधार नियुक्त किए गए कंप्यूटर अध्यापकों और कंप्यूटर लैब सहायकों की सेवाओं को 31 मई, 2016 तक बढ़ा दिया गया है। इनकी सेवा अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन उन्हें अगले दो माह तक और सेवा में रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से खुश कंप्यूटर अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों के डाटा से लेकर अध्यापकों व गैर शैक्षणिक स्टाफ का विस्तृत ब्यौरा कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन करने जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में जहां पारदर्शिता आएगी, वहीं कार्य में तेजी भी आएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में जो प्रवेश उत्सव शुरू हुआ है, उसमें भी विद्यार्थियों का दाखिला ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य शुल्कों की जानकारी भी कंप्यूटर में रखी जाएगी ताकि बार-बार शिक्षा विभाग को स्कूलों से सूचना न मांगनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, करीब 2600 कंप्यूटर शिक्षकों ने दो माह की राहत मिलने पर खुशी तो जताई है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें नौकरी से हटाकर नए सिरे से कांट्रैक्ट पर 3336 कंप्यूटर शिक्षकों की भरती किए जाने के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।

पिछले साल करीब आठ महीने चले आंदोलन के बाद सरकार ने उन्हें अनुबंध के आधार पर ही 31 मार्च, 2016 तक नौकरी पर रखा था। अब कंप्यूटर शिक्षकों का मानना है कि सरकार ने भरती प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगले दो महीने मौजूदा कंप्यूटर शिक्षकों से काम चलाने की योजना बनाई है, लेकिन अगर कांट्रैक्ट पर नई भरती हुई तो विभाग को हाईकोर्ट का सामना करना होगा।


ल्लेखनीय है कि पिछले साल कंप्यूटर शिक्षकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कांट्रैक्ट कर्मियों को हटाकर उनकी जगह नए कांट्रैक्ट कर्मियों की भरती को गलत ठहराया था। इसी को आधार बनाकर इस बार हाईकोर्ट पहुंचे कंप्यूटर शिक्षकों की याचिका पर हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के निदेशक को नोटिस भी जारी कर दिया है। मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। इस बीच, लैब सहायकों ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed