फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Continuous improvement in the health of Padmashree Milkha Singh

पद्मश्री मिल्खा सिंह की तबीयत में लगातार हो रहा सुधार

Tue, 08 Jun 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Continuous improvement in the health of Padmashree Milkha Singh
चंडीगढ़। पीजीआई के कोविड सेंटर केआईसीयू में भर्ती पद्मश्री मिल्खा सिंह की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में दाखिल उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पीजीआई प्रशासन और उड़नसिख के परिवार के मुताबिक उनकी सेहत दिन-प्रतिदिन ठीक हो रही है।
विज्ञापन

ओलंपियन मिल्खा सिंह की सेहत की जानकारी लेने केलिए पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने सोमवार को पीजीआई के डॉक्टराें से बातचीत की। उन्होंने मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की। गुरमीत सोढी ने मिल्खाके परिवार को सुनिश्चित किया कि उन्हें बेहतर इलाज और मेडिकल सुविधा मिलेगी। राणा सोढी ने एक बयान में कहा, ‘मुझे पीजीआई के डॉक्टरों से यह जानकर राहत मिली है कि मिल्खा सिंह की हालत अब स्थिर है और इलाज का असर हो रहा है। मैं उनके जल्द और पूरे स्वस्थ होने के लिए अरदास करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed