फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   consumer forum, mohali consumer forum, sherwood company, consumer, mohali

मोहाली की दो कंपनियां सेवा में कोताही की दोषी करार, जुर्माना लगा

Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
consumer forum, mohali consumer forum, sherwood company, consumer, mohali
उपभोक्ता आयोग - फोटो : DEMO Pics
शेरवुड एस्टेट व आरकेएम सिटी लांडरां के खिलाफ मोहाली की जिला उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है। फोरम ने दोनों को दो विभिन्न मामलों में सेवाओं में कोताही का दोषी करार दिया है। साथ ही कंपनियों को उपभोक्ताओं से लिया हुआ 2902000 रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, रकम पर सालाना 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा कंपनियों को दोनों उपभोक्ताओं को एक लाख (पचास हजार -पचास हजार) रुपये बतौर मुआवजे के रूप में देने होंगे। यह सारी कार्रवाई तुरंत करनी होगी। इसी संबंधी फोरम में विंरेदर सिंह निवासी सेक्टर-44 चंडीगढ़ व गुरनाम सिंह निवासी कुराली ने केस दायर किया था।
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोसाइटी ने सेक्टर-11 में रेसिडेंशियल प्लॉट अलॉट करने के लिए स्कीम निकाली थी। जिसमें प्लॉटों की अलाटमेंट मेंबरशिप के माध्यम से की जानी थी। उन्होंने सोसाइटी में मेंबरशिप के लिए आवेदन कर दिया। उन्हें सोसाइटी की तरफ 164 नंबर मेंबरशिप नंबर जारीकर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 13 अगस्त 2011 को मेंबरशिप फीस 21 हजार भर दी। इसके बाद उन्हें 200 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट अलॉट कर दिया गया। वहीं, उन्होंने इसके लिए सोसाइटी को 14 लाख एक हजार रुपये की फीस भर दी। कंपनी का आफिस लांडरां में था। कुछ समय बाद वह कंपनी के दफ्तर गए साथ ही प्लॉट नंबर और साइट पर चल रहे काम के बारे में पूछताछ की। लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हें कोई भी जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई।

अलॉटमेंट लेटर के मुताबिक कंपनी को डेढ़ साल में प्लॉट का कब्जा देना था। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी पलॉट का कब्जा देने के बोर में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने अपने पैसे के रिफंड के लिए कंपनी को कई बार पत्र लिखा। लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ भी नसीब नहीं हुआ। वहीं, फिर उन्हें पता चला कि कंपनी ने अपना प्रोजेक्ट आरकेएम सिटी को बेच दिया है।


इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की उन्होंने सोसाइटी मेंबरों के बिना पूछे किसी अन्य कंपनी को प्रोजेक्ट कैसे बेच दिया। लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने इस संबंधी उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया। ऐसी ही कहानी कुराली निवासी गुरनाम सिंह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed