फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer court big decision in audi service case

ऑडी की सही सर्विस नहीं की, अब भरने पड़ेंगे लाखों रुपये

Sat, 06 Feb 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
consumer court big decision in audi service case

ऑडी कार की सही तरीके से सर्विस नहीं करने पर ऑटोमोबाइल्स कंपनी को लाखों रुपये का भुगतान शिकायतकर्ता को करना पड़ेगा। मामला चंडीगढ़ की जेसी ऑटोमोबाइल्स का है। उपभोक्ता फोरम ने जेसी ऑटोमोबाइल्स को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को तीन लाख 95 हजार 190 रुपये लौटाए और उस राशि पर नौ प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी अदा करे।

विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने 50 हजार रुपये मुआवजा और 15 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवद निवारण फोरम-2 के अध्यक्ष राजन देवान, सदस्य जसविंदर सिंह सिद्धू और प्रीति मलहोत्रा ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन


सुरेश सिंगला निवासी सेक्टर-4 पंचकूला और अंकुर बंसल निवासी सेक्टर-7 पंचकूला ने अंधेरी ईस्ट मुंबई स्थित ऑडी इंडिया, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 चंडीगढ़ की जेसी ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड और सेक्टर-8 सी मध्यमार्ग चंडीगढ़ स्थित एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 में ऑडी ए 2.7 टीडीआई कार खरीदा।  वे नियत समय पर ऑडी की सर्विस कराते थे। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई 2014 को जेसी ऑटो मोबाइल्स से सर्विस कराई। इसके लिए उन्होंने 74 हजार 460 रुपये अदा किए।

सर्विस कराने के बाद उन्होंने महसूस किया कि गाड़ी ठीक से नहीं चल रही है। अगले दिन 5 जुलाई को जब अपने परिवार के साथ मनसा देवी जा रहे थे तब अचानक रास्ते में ही गाड़ी रुक गई और फिर स्टार्ट नहीं हुई। इस संबंध में ऑडी इंडिया को सूचित किया। उसके बाद उसे जेसी ऑटोमोबाइल्स में लेकर गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस के रिपेयर का एस्टिमेट छह लाख 34 हजार 199 रुपये बनाया। इसके बाद कहा गया कि फाइनल एस्टिमेट इंजन खोलने के बाद बताया जाएगा। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि यह सुनकर वे सन्न रह गए जब उनसे कहा गया कि मिलावटी फ्यूल के कारण फ्यूल लाइन और इंजन के पार्ट डैमेज हो गए हैं।


इसके बाद 7 जुलाई को 2014 को सात लाख 13 हजार 523 रुपये का एस्टिमेट दिया।  शिकायतकर्ता ने प्रोटेस्ट करते  हुए तीन लाख 95 हजार 190 रुपये अदा कर गाड़ी ले ली। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता फोरम को बातया कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed