फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Construction of 50-bed hospital started in Bal Bhavan, will be ready in 48 hours

कोरोना में राहत की खबर : बाल भवन में 50 बेड का अस्पताल बनाने का काम शुरू

Sun, 02 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Construction of 50-bed hospital started in Bal Bhavan, will be ready in 48 hours
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में बेड भरते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने सामाजिक संस्थाओं से मदद मांगी तो सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी आगे आई और 50 बेड का अस्पताल बनाने का जिम्मा उठाया। मंजूरी मिलते ही बाल भवन में 50 बेड का अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दिया है। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि वह सोमवार से अस्पताल को शुरू भी कर देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ट्राइसिटी में वीकेंड कर्फ्यू होने की वजह से अस्पताल के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी को सामान मिलने में दिक्कत जरूर हुई, लेकिन उनके इरादे नहीं डगमगाए। शनिवार शाम तक सेक्टर-23 के बाल भवन में बेड लगा दिए गए है और ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए फिटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि ये सारी सेवा गुरु महाराज ही करा रहे हैं, वह खुद कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एल-1 व एल-2 की सुविधा युक्त अस्पताल तैयार किया जा रहा है। 48 घंटे में काम पूरा करके अस्पताल को शुरू करने की योजना है, इसलिए यहां दिन-रात काम चल रहा है। उधर, शनिवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने रोटेरियन और लायंस क्लब से अपील की है कि वह चंडीगढ़ में मिनी कोविड केयर सेंटर की स्थापना करें, जो कि संक्रमित मरीजों के काम आ सके। इसके साथ ही सलाहकार ने उद्योगपतियों से कहा कि वे अपने कारखाना परिसर में अपने श्रमिकों की देखभाल करें।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर के लिए दो और संस्थाओं ने किया आवेदन
शहर में कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए यूटी प्रशासन के पास दो और आवेदन आए हैं। जिस पर प्रशासन की तरफ से विचार किया जा रहा है और जल्द ही इन संस्थाओं को भी कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए मंजूरी दी जा सकती है। विभिन्न कारणों से प्रशासन के अधिकारियों ने इन दोनों संस्थाओं ने नाम अभी उजागर नहीं किए है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते प्रशासन ने सभी एसोसिएशनों से अपील की गई कि वह अपने स्तर पर दस या दस से ज्यादा बेड का इंतजाम करें, ताकि अस्पतालों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सकें। अब तक दो संस्थाएं कोंपिटेंट फाउंडेशन और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed