{"_id":"62aa42d70fbdf3704e10bd18","slug":"constable-shot-in-police-encounter-with-crook-in-nawanshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: फिरौती लेने आये बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, कांस्टेबल को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: फिरौती लेने आये बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, कांस्टेबल को लगी गोली
Thu, 16 Jun 2022 02:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:15 AM IST
सार
गांव नौरा निवासी एक व्यक्ति को फोन पर बदमाश फिरौती मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अपना ट्रैप लगा दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की बताई जगह पर पैसे रखवा दिए तथा जैसे ही आरोपी ने पैसे उठाए, तो पुलिस की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवांशहर की बंगा तहसील के थाना सदर के तहत आते गांव पल्ली झिक्की में बुधवार शाम को फिरौती के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें हमलावर द्वारा चलाई गई गोली एक पुलिसकर्मी को लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव नौरा निवासी एक व्यक्ति को फोन पर फिरौती के लिए कॉल आ रही थीं। इसके चलते पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अपना ट्रैप लगा दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की बताई जगह पर पैसे रखवा दिए तथा जैसे ही आरोपी ने पैसे उठाए, तो पुलिस की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी ने फायर कर दिया, जो कांस्टेबल मनदीप सिंह की जांघ में लगी। जिसे उपचार के लिए लुधियाना रैफर किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, हमलावर मूलरुप से यूपी का रहने वाला है तथा पिछले कुछ समय से गांव भौरा के पास ही रहता था तथा उसने पैसों के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को कॉल की थी। एसएसपी संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर के गांव दिलहेड़ी निवासी नोमन के रुप में हुई है।