फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conspiracy to blow up Punjab BJP office, police increased security

पंजाब भाजपा कार्यालय को उड़ाने की साजिश, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 03 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to blow up Punjab BJP office, police increased security
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से यह इनपुट मिलने के बाद वीरवार रात भाजपा कार्यालय को चंडीगढ़ पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। साथ ही कार्यालय की तरफ जाने वाले सभे रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। डीजीपी प्रवीर रंजन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह चार जून को शहर आने वाले हैं। उनकी यात्रा से पहले इस इनपुट से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वीरवार को मिले इनपुट के बाद थाना पुलिस, अपराध शाखा और आपरेशन सेल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तुरंत भाजपा कार्यालय चारों तरफ से घेर कर सुरक्षा को मजबूत कर लिया और नाके लगा दिए। देर रात तक पुलिस के अधिकारी भाजपा कार्यालय के बाहर डटे रहे। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह चार जून को चंडीगढ़ में खेलो इंडिया गेम्स के उद्घाटन समारोह में आने वाले हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
इससे पहले बुडै़ल जेल को लेकर भी था अलर्ट
बुडै़ल जेल के बाहर बम रखने के मामले में भी चंडीगढ़ पुलिस को 20 दिन पहले ही जेल के मुख्य द्वार को बम से उड़ाने की सूचना मिल चुकी थी। सूत्रों ने यह भी जानकारी दे दी थी कि जेल का नक्शा तक बना लिया गया है। डीजीपी प्रवीर रंजन ने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि इस इनपुट को हल्के में न लें। पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी लेकिन फिर भी जेल की दीवार के पास कोई बम रख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मोहाली में हुए हमले के बाद सतर्क है पुलिस
कुछ दिन पहले मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर पर हुए हमले के बाद पुलिस सतर्क है। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहती है, इसलिए खुद डीजीपी मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed