फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consensus reached on several demands between civic minister and employee union

Chandigarh News: निकाय मंत्री और कर्मचारी संघ के बीच कई मांगों पर बनी सहमति

Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on several demands between civic minister and employee union
-मानी गई मांगों को लेकर 10 अगस्त तक पत्र जारी करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा की अध्यक्षता में बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच बैठक हुई। बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है। कर्मचारी संघ ने 10 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है, अगर इस अवधि में मानी गई मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं होता है तो 11 अगस्त को रोहतक में संघ की राज्यस्तरीय बैठक होगी और आगामी आंदोलन का एलान किया जाएगा। सिविल सचिवालय में मंत्री के कार्यालय में डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इसमें विभाग के निदेशक यशपाल यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, संघ की ओर से राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगेराम तिगरा, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़, राज्य उप प्रधान राजेंद्र शामिल हुए।

इन मांगों पर बनी सहमतिपिछले दिनों जारी ''''नो वर्क नो पे'''' का पत्र वापस लिया जाएगा। गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को टर्मिनेशन की तिथि से बहाल किया जाएगा और 311 एप व स्वच्छता मित्रा एप को रिजॉल्व किया जाएगा। ठेकों में लगे कर्मचारियों का वेतन निर्धारण करने और पालिका, परिषद, निगमों के कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पक्का करने के 8 फरवरी 2023 को जारी पत्र में संशोधन कर निगम आयुक्त व पालिका परिषद जिला उपायुक्तों को नियुक्ति कमेटी का चेयरमैन बनाने पहले से लगे अनुबंधित सफाई कर्मचारियों व सीवर मेन को नियमित करने और 2023 के बाद रिक्त हुए सभी पदों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बाक्स
इनके लिए मिला आश्वासन
बैठक में क्षेत्रफल व आबादी के तहत नए पद सृजित करने के लिए आयोग का गठन करने, एसीपी नियमों को संशोधित कर वंचित कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, सभी अनुबंधित सफाई कर्मचारियों को समान काम, समान वेतन एवं 2017 से एरियर का लाभ देने, गांव के सफाई कर्मचारियों को पालिका परिषद निगमों में ज्वाइनिंग करवाने, सभी सफाई दरोगाओं को मोबाइल व पेट्रोल की एकमुश्त राशि देने, सभी पालिका, परिषद व निगमों में कार्यरत बेलदार माली, ट्यूबवेल हेल्पर, ड्राइवर व अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तेल साबुन देने, वर्दी के स्थान पर सभी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने पर भी सहमति बनी बैठक में मंत्री ने आश्वासन दिया कि पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों व सीवर मेन की पदोन्नति करने के लिए सरकार वन टाइम नीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed