फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will corner the government in the House on 24 issues

Chandigarh News: 24 मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, अलग-अलग विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 15 Dec 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress will corner the government in the House on 24 issues
-जहरीली शराब कांड समेत 24 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने दिए प्रस्ताव: हुड्डा
विज्ञापन

-सत्र की अवधि छोटी, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में अवधि बढ़ाने की रखी मांग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा सत्र से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। बैठक में सदन के भीतर उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई और अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी दी गई। हुड्डा ने कहा कि विपक्ष पूरी जिम्मेदारी और जोर-शोर के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएगा। भाजपा-जजपा को जनता के सवालों से भागने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने सवालों से बचने के लिए जानबूझकर सिर्फ तीन दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। कांग्रेस ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग भी की है।

हुड्डा ने कहा कि विधायकों ने यमुनानगर-अंबाला में जहरीली शराब से हुई मौतों, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, जींद-कैथल में बच्चों के यौन शोषण, खनन घोटाले, अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ की कमी, घोटालों, किसानों के बकाया मुआवजे, शिक्षा के गिरते स्तर, पंचायती जमीन, बढ़ते प्रदूषण, गुरुग्राम में प्रदूषित सिंचाई जल सप्लाई और खेल नीति से खिलवाड़ जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए स्थगन और ध्यानाकर्षक प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा, भर्तियों के पेपर लीक, सीईटी, वेटरनरी सर्जन भर्ती घोटाला, लटकी पड़ी भर्तियों को पूरा करने, कौशल रोजगार निगम की कच्ची भर्तियों में धांधली, आरक्षण की अनदेखी, फसलों के मुआवजा, धान व अन्य फसलों की एमएसपी पर खरीद ना होना, खाद और बीज की कमी, बेरोजगारी के चलते युवाओं के पलायन, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों के हनन, गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड काटने, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने विभाग का काम छोड़ने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed