फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Screening Committee meeting could not be held

Chandigarh News: नहीं हो पाई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, अभी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए और करना होगा इंतजार

Tue, 09 Apr 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Congress Screening Committee meeting could not be held
दीपक बाबरिया के बाहर होने की वजह से नहीं हो पाई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
विज्ञापन

10 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली सीईसी की बैठक में हरियाणा पर नहीं होगी चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल, पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया दिल्ली से बाहर हैं और इसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नहीं हो पाई है। बैठक में उम्मीदवारों की सूची में संभावित दावेदारों को शार्ट लिस्टेड किया जाना है, लेकिन बैठक नहीं होने पाने के चलते नई सूची नहीं बन पाई है। ऐसे में 10 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हरियाणा पर चर्चा संभव नहीं है। बता दें कि इससे पहले हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा नौ संसदीय सीटों के लिए बनाए गए पैनल रखे गए थे। इस बैठक में इस पैनल पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। सीईसी की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी को संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट को छोटा करने के निर्देश दिए गए थे। पहले संभावना थी कि 9 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, लेकिन फिलहाल इसका कोई शेड्यूल तय नहीं हुआ है। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ नेता भगत चरण दास हैं। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, नीरज दांगी व यशोमति ठाकुर के अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान इस कमेटी के सदस्य हैं। पहले स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक एक सीट पर संभावित प्रत्याशी तय किए जाएंगे और इसके बाद कांग्रेस हाईकमान इस पर अंतिम मुहर लगाएगा।


बाक्स
संजय दत्त बोले, नहीं लड़ रहा चुनाव
अभिनेता संजय दत्त ने राजनीतिक दल में शामिल होने और करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को अफवाह करार दिया है। संजय दत्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें महज अफवाह करार दिया है। सोशल मीडिया पर दत्त ने कहा कि किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगर वह राजनीति में एंट्री करेंगे, तो खुद इस बात का एलान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने फैंस को इस खबर पर विश्वास नहीं करने की भी अपील की है। संजय दत्त ने एक्स पर लिखा है कि, ''मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है, उस पर विश्वास करने से बचें।''''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed