{"_id":"5b95f6fc867a5501363bcc29","slug":"congress-rahul-gandhi-bharat-bandh-in-chandigarh-punjab-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा में कांग्रेस के 'भारत बंद' को मिला समर्थन, पेट्रोल पंप बंद, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा में कांग्रेस के 'भारत बंद' को मिला समर्थन, पेट्रोल पंप बंद, विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस के भारत बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके चलते आज कई घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत कम होने के विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते पंजाब के गुरदासपर में मोदी सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई।
मोहाली में कांग्रेस नेता की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन
पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में मोहाली में कांग्रेसी वर्करों व समर्थकों ने रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी वर्कर फेज 7 से होते हुए नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे हैं। 300 के करीब समर्थक उनके साथ है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है।
कांग्रेस के भारत बंद को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कसी कमर
कांग्रेस के भारत बंद को लेकर यूटी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सेक्टर-22 अरोमा लाइट प्वाइंट को पूरी तरह से निगरानी में ले लिया है। पुलिस कर्मियों को रैली के दौरान और उससे पहले मुस्तैदी से ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान यूटी पुलिस विभाग, इस बात पर भी गौर रखेगा कि कहीं कोई दुकानों को जबरन बंद तो नहीं करवा रहा। ऐसा करने वालों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने रविवार रात दो बजे तक शहर के सभी थाना एसएचओज, चौकी इंचार्ज सहित अन्यों को अधिकतम फोर्स के साथ अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। हर संदिग्ध से पूछताछ करने सहित पुलिस को रात तक वाहन चालकों से पूछताछ और वाहनों की जांच करने सहित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार शाम से ही पुलिस कर्मियों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीआईडी विंग के पुलिसकर्मी कांग्रेसी नेताओं और अन्यों की गतिविधियों की खबर लेते रहे। भारत बंद का असर शहर में सामान्य रहे, इसके लिए पुलिस ने हर पहलू से तैयारी की है।

सांसद किरण खेर बोली, बंद पर नहीं चलेगी मनमानी
किरण खेर
- फोटो : self
कांग्रेस के भारत बंद पर सांसद किरण खेर ने फेसबुक पर लिखा है कि इस बंद को किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बंद पर कांग्रेस की कोई मनमानी नहीं चलेगी और कानून अपना काम करेगा। खेर ने कहा कि जो बंद की राजनीति शुरू हुई है, वह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बंद से सिर्फ देश, व्यापारियों और काम करने वाले कर्मचारियों को नुकसान होता है।
बंद करके कांग्रेस नेता किसका भला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती दुकानें बंद करवाना ठीक नहीं है, जबकि इस बंद को शहरवासी समर्थन नहीं कर रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को आरोप लगाया था कि भाजपा पुलिस को मोहरा बनाकर कांग्रेस नेताओं को धमका रही है।
भारत बंद की हिमायत करेगी भाकियू
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने विपक्षी दलों द्वारा दस सितंबर को किए जा रहे भारत बंद के समर्थन का एलान किया है। संगठन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल की कीमतों ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। आज डीजल किसानों की पहुंच से बाहर हो गया है। यूपीए के दौर में जब डीजल पचास रुपये से ज्यादा हुआ था तो भाजपा ने कड़ा विरोध किया था।
आज डीजल के रेट 75 रुपये पहुंच गए हैं। पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर एक्साइज लगा कर 11 लाख करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए हैं। पर इस समय लोगों को राहत देने केलिए न तो केंद्र एक्साइज छोड़ने को तैयार है और न ही राज्य अपना वैट। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों को खेती के लिए टैक्स मुक्त डीजल दे। दोनों सरकारें अपना-अपना टैक्स छोड़ें।

तेल कीमतों पर मोदी सरकार ने मचाई लूट, बंद के लिए कांग्रेस का करें सहयोग
Pawan Kumar Bansal
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र की मोदी सरकार पर बरसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ताबड़तोड़ हमले किए हैं। सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर भारी टैक्स लगाए जाने से कीमतें आसमान छूने लगी हैं। कांग्रेस नेताओं के सोमवार को होने वाले भारत बंद के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
इस दौरान पवन बंसल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगा कर पिछले 52 महीनों में मोदी सरकार 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतिहास में सबसे ऊंचे पायदान पर है और आम लोग, मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्ट्स एवं स्मॉल और मीडियम बिजनेस महंगाई के बोझ तले दबकर पीड़ा से कराहने को मजबूर हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि दैनिक जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते हुए मूल्यों ने सभी भारतीयों का बजट बिगाड़ दिया है। देश की जनता इस ‘ईंधन की लूट’ के लिए मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी और आगामी चुनावों में भाजपा को उचित जवाब देगी। बंसल ने ये भी कहा कि भारत में पेट्रोल 78 से 86 और डीजल 70 से 75 रुपये हैं, लेकिन आरटीआई के एक जवाब से साफ हो गया है कि मोदी सरकार 15 अन्य देशों को पेट्रोल केवल 34 रुपये प्रति लीटर और 29 देशों को डीजल केवल 37 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेच रहे हैं।
इन देशों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया और इजरायल भी शामिल हैं। मोदी सरकार ने इस प्रकार देश की जनता के साथ धोखा किया और उनकी पीठ में खंजर घोंपा हैं। बंसल ने कहा कि जुलाई 2017 से लगातार कांग्रेस पार्टी बार-बार मोदी सरकार को कह रहे हैं, कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाएं, ताकि जनता को इसका फायदा हो। बंसल ने कहा कि इस समय भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें 21 राज्यों में है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद प्रांतीय वैट और केंद्रीय एक्ससाइज ड्यूटी लगाकर दोनों हाथों से देश के 132 करोड़ लोगों को लूटा जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का भारत बंद का ऐलान
BHARAT BANDH
- फोटो : self
कांग्रेस की ओर से पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण सोमवार को किये जा रहे बंद को सफल बनाने के लिए हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव अंजली बंसल ने रविवार को शहर की विभिन्न मार्केटों का दौरा करके लोगों से सहयोग मांगा। सेक्टर-15 की मार्केट एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एके चोपड़ा, प्रधान विजय शर्मा, राजेश गुप्ता, संजीव मनचंदा ने भारत बंद को पूरा समर्थन देने के लिए अंजली बंसल को पत्र सौंपा।
पत्र में मार्केट एसोसिएशन ने कहा कि वह अंजली डीके बंसल के नेतृत्व में अपनी दुकानें बंद रखेंगे। अंजली बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है और गरीब लोगों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब कई बार कच्चे तेल का इंटरनेशनल रेट काफी बढ़ा, लेकिन कभी कांग्रेस ने देश की जनता पर महंगाई का बोझ नहीं पड़ने दिया।
अब इंटरनेशनल मार्केट में तेल का रेट कांग्रेस सरकार के समय में बढ़े रेटों से बेहद कम है, लेकिन फिर भी सरकार ने पैट्रोल व डीजल के रेटों में लगातार बढ़ोतरी की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह पेट्रोलियम कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे हैं और गरीबों को लूट रहे हैं। सिलेंडर महंगा हो रहा है और डीजल के रेट महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन महंगी हुई और महंगाई बढ़ गई।
अंजली बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर उनके नेता खुद को किसान हितैषी बता रहे हैं, लेकिन कभी किसान का दर्द नहीं समझा। डीजल के दाम बढ़ने से फसल की लागत बढ़ गई। किसान को बीज, खाद, फसल के लिए किटनाशक समेत हर सामान लेने के लिए शहर आना पड़ा है और उसमें डीजल खर्च होता है। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस का ‘हिसार बंद’
कांग्रेस की ओर से सोमवार 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए हिसार में भी बंद रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा। कांग्रेसी नेता भूपेंद्र गंगवा ने बताया कि भाजपा के कुशासन, राफेल स्केम, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ भारत बंद रखकर रोष जताया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता उपायुक्त को ज्ञापन भी सौपेंगे।