फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protests in Manimajra against petrol and diesel prices

Chandigarh News: पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में मनीमाजरा में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 21 May 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress protests in Manimajra against petrol and diesel prices
मनीमाजरा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने किया।
विज्ञापन

धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के पदाधिकारी और स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर रोष जताया। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन महंगा हुआ है, जिससे खाद्य और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आसिफ चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed