पवन बंसल ने क्यों कहा, वो हरमोहन धवन के ब्रांड एंबेसडर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेसी मंत्री पवन बसंल ने मंच से कह डाला कि वह धवन साहब के ब्रांड अंबसेडर बन गए हैं तो सब सन्न रह गए। मंच राजनीति का नहीं था, इसलिए लोगों ने कुछ भी सोचने के बजाए ठहाके लगाए। पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल डायबिटिक पेशेंट हैं और इस समय वे अपना इलाज धवन से करवा रहे हैं।
दरअसल भाजपा के सीनियर नेता धवन अपने घर पर नेचरोपैथी का क्लीनिक चलाते हैं। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर 27 के प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उन मरीजों को भी बुलाया गया था, जिनकी बीमारी को ठीक करने में धवन ने कामयाबी हासिल की थी। इसमें पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी पहुंचे।
मंच से उन्होंने कहा कि जब से धवन क्लीनिक की दवा ले रहा हूं तब से कोई दूसरी मेडिसिन नहीं ली, कोई इंसुलिन भी नहीं ली और डायबिटीज पूरी तरह से कंट्रोल है। दावा के साथ कहता हूं कि दवा काफी असरदार है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने भी कहा कि धवन अपने हुनर का असर विपक्ष पर भी छोड़ रहे हैं।
उन्होंने भी खुलासा किया कि वे भी धवन क्लीनिक के मरीज हैं। उन्होंने कहा कि जब से क्लीनिक की दवा शुरू हुई है, तब से एक गोली भी कम हो गई है। वजन भी दो से तीन किलो कम हो गया है। यह तो अच्छा है कि बंसल जी धवन के ब्रांड अंबेसडर हैं। ये समाज और शहर के हित में है। मैं भी अब धवन जी का ब्रांड अंबेसडर बन चुका हूं।
चंडीगढ़ को स्वस्थ बनाने का अभियान
कार्यक्रम के दौरान ही धवन नेचर क्योर हेल्थ और चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से चंडीगढ़ को स्वस्थ्य बनाने के लिए मंगलवार को एक अभियान छेड़ा। अभियान का नाम दवाइयों और बीमारियों से चंडीगढ़ को मुक्त बनाना है। वह भी प्राकृतिक तरीके से। कार्यक्रम में कई मरीजों ने बताया कि जब से वे धवन क्लीनिक पहुंचे हैं, तब से उन्हें राहत है।
अफसरों को दौड़ाकर उनकी फिजिकल फिटनेस ठीक करनी है
गेस्ट आफ आनर के तौर पर पहुंचे एडवाइजर विजय कुमार देव ने स्मार्ट सिटी से पहले शहर को हेल्दी सिटी बनाना है। जब से शहर में आया हूं, तब से हर दूसरे दिन किसी इलाके का दौरा करता हूं। साथ में अफसरों को भी लेकर जाता हूं, ताकि उनकी फिजिकल फिटनेस ठीक रहे। जब तक वे हेल्दी नहीं रहेंगे, तब तक वे शहर को स्मार्ट नहीं बना पाएंगे।
कई बार आमने-सामने लड़ चुके हैं चुनाव
बंसल और धवन कई बार आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। 1198, 2004 और 2009 में बंसल और धवन ने एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकी थी। साल 2004 व 2009 में बंसल जीते थे, जबकि 1998 में सतपाल जैन। 1999 में धवन ने बंसल को समर्थन दिया था और चुनाव में बंसल ने जीत हासिल की थी।
क्या है धवन नेचर क्योर
हरमोहन धवन ने अपने सेक्टर नौ स्थित कोठी में नेचरोपैथी का क्लीनिक खोला हुआ है। क्लीनिक में वे बिगड़ी लाइफ स्टाइल से होने वाली बीमारियों का नेचरोपैथी से इलाज करते हैं। इसमें मुख्य रूप से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल, कब्ज, मोटापा और थायराइड की बीमारी शामिल है।