फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress meeting, political news

Chandigarh News: जिस क्षेत्र में जिताऊ उम्मीदवार, वहां उम्मीदवारों का पैनल नहीं बनेगा

Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Congress meeting, political news
नई दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति और लोकसभा को-आर्डिनेटर के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल जल्द से जल्द भेजने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। नई दिल्ली में शनिवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति और लोकसभा को-आर्डिनेटर की बैठक हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भगत चरण दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रत्येक लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। साथ ही तय हुआ है कि राज्य की दसों सीटों के लिए मजबूत उम्मीदवारों का पैनल जल्द से जल्द भेजे जाएं। हर पैनल में तीन से चार नेताओं के नाम हो। इसके साथ ही यह यदि किसी लोकसभा क्षेत्र कोई मजबूत उम्मीदवार है और सबकी सहमति है तो वहां पैनल बनाने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में लोकसभा को-आर्डिनेटर से भी फीडबैक लिया गया। राज्य की दसों लोकसभा सीटों के लिए 320 नेताओं ने आवेदन किया हुआ है। पैनल में इन्हीं आवेदनों में से नाम शामिल किए जाएंगे। बैठक में लोकसभा को-आर्डिनेटर से भी कहा गया है कि यदि वह किसी का नाम भेजना चाहते हैं तो वह भी उसका नाम स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप सकते हैं। संभावित उम्मीदवारों के पैनल पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम का फाइनल किए जाएंगे। बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि यह कमेटी बनने के बाद पार्टी की यह पहली बैठक थी। बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तार बात की गई है। बैठक में पार्टी ने कहा है कि सबको मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है। बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक

बाबरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी और सांसद दीपेंद्र हुड्डा बैठक में शामिल नहीं हुए। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी बैठक में नहीं आए। उन्होंने एक दिन पहले ही दोनों कमेटियों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में प्रदेश के चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें भगत चरण दास और यशोमति ठाकुर ने सदस्यों के साथ एक-एक करके चर्चा की। बैठक में पूर्व स्पीकर रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, नूंह विधायक आफताब अहमद, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, रादौर विधायक बिशन लाल सैनी, पूर्व सीपीएस रामनिवास घोड़ेला, चक्रवर्ती शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, परमवीर सिंह व कर्नल रोहित चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकसभा को-आर्डिनेटर के साथ वन टू वन बैठक
पार्टी के वरिष्ठ नेता चरण दास ने लोकसभा को-आर्डिनेटर के साथ वन-टू-वन मीटिंग की और उनसे फीडबैक लिया। पार्टी ने हाल ही में दस सीटों के लिए काेआर्डिनेटर नियुक्त किए थे। सोनीपत के लिए पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, हिसार के लिए चक्रवती शर्मा, कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए विधायक जगबीर सिंह मलिक, करनाल के लिए विधायक बीबी बतरा, फरीदाबाद के लिए विधायक आफताब अहमद, गुरुग्राम में एसएल शर्मा, रोहतक में पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, अंबाला में वीरभान मेहता, सिरसा में पूर्व मंत्री प्रो़ संपत सिंह, और भिवानी-महेंद्रगढ़ में बजरंग दास गर्ग को काेआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed