फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress, manpreet badal presented punjab government second budget on 24 march 2018

पंजाब बजट 2018: आयकर भरने वालों को मनप्रीत बादल का बड़ा झटका, पढ़ें खास बातें

Sat, 24 Mar 2018 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Mar 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
congress, manpreet badal presented punjab government second budget on 24 march 2018
पंजाब मंत्री मनप्रीत बादल
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल आज प्रदेश का दूसरा बजट किया, जिसमें सरकार की ओर से आयकर भरने वालों को बड़ा झटका दिया गया। बजट के तहत आयकर भरने वालों पर 200 रुपये प्रतिमाह पंजाब डेवेलपमेंट टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


बजट पेश करते समय वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के लिए सबसे बड़ी चुनौती राज्य को बेहद खराब आर्थिक हालत से उबारने की रही। क्योंकि पटरी से उतरी हुई अर्थव्यवस्था से निपटना आसान नहीं है। राज्य पर कर्ज और सब्सिडी का बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


मनप्रीत बादल ने कुल 129698 करोड़ का बजट पेश किया है। इसके तहत किसानों की कर्जमाफी के लिए 4250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। पराली की समस्या से निपटने के लिए बजट मे 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली सब्सिडी के लिए 1440 करोड़ रुपये दिए गए। नाभा में फोकल प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव रखा गया। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। जलियांवाला बाग की शताब्दी के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए।

पंजाब सरकार फ्री सेनेटरी नैपकिन देगी

congress, manpreet badal presented punjab government second budget on 24 march 2018
मनप्रीत बादल - फोटो : file
वित्तमंत्री ने ऐलान किया पंजाब सरकार स्कूलों में छठी से बारहवीं क्लास तक की छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन देगी। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया। पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पाठ्यपुस्तक देने के लिए 49 करोड़ का प्रावधान किया गया।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यायल को दी जाने वाली ग्रांट बढ़ाकर 42.62 करोड़ कर दी गई है। पंजाबी यूनिवर्सिटी को 50 करोड़ रुपये वन टाइम ग्रांट देने की घोषणा की गई। पटियाला में स्पोर्ट्स यूनिवर्सटी के लिए 10 करोड़ रखा गया।

मनप्रीत बादल ने बजट के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के लिए 1235 करोड़ रुपये दिए। शैक्षिक तकनीकी एवं व्यवसायिक संस्थानों में पिछड़ी श्रेणी के विद्यार्थियों का कोटा 5 से बढ़ाकर 10 किया गया। उच्च शिक्षा के विकास के लिए 120 करोड़ रुपये दिए गए।

मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया। स्वास्थ्य के लिए 13 फीसदी बजट बढ़ाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed