फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders accused of assaulting BJP leader in Jalandhar

जालंधर: जीत के जश्न में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े, कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे समर्थक

Thu, 10 Mar 2022 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 09:17 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धरने पर बैठे किशन लाल शर्मा को कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन किशन लाल शर्मा ने मामला दर्ज करने तक धरना हटाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Congress leaders accused of assaulting BJP leader in Jalandhar
कमिश्नर दफ्तर के बाहर डटे भाजपाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पोर्ट्स कॉलेज में बने नॉर्थ मतगणना केंद्र में जैसे ही कांग्रेस के बावा हैनरी की जीत हुई तो केंद्र से बाहर निकल रहे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा पर लात-घूसों की बरसात कर दी। मतगणना केंद्र से बाहर निकल रहे पूर्व सीपीएस केडी भंडारी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हूटिंग की। जैसे ही पीछे से भाजपा नेता किशन लाल शर्मा निकलने लगे तो उन्हें पकड़कर मारपीट की, कपड़े फाड़े। उन्होंने भाग कर पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किशन लाल शर्मा के कपड़े फटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं और पीछे से कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें लात मार रहे हैं। घटनाक्रम के बाद कांग्रेसियों पर कार्रवाई करवाने के लिए भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। किशन लाल शर्मा ने बताया कि जब वह मतगणना स्थल पर बैठे थे तो उनके पास विधायक बावा हैनरी आए और बोले कि भगवा डालकर क्यों आए। जब उन्होंने कहा कि आज देश में कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई है, इस पर गुस्से में बावा हैनरी के पोलिंग एजेंट ने कहा कि विधायक जी इसे बाहर जाकर देखते हैं। 
विज्ञापन


जैसे ही वह बाहर निकले भीड़ ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए उनका भगवा रंग का कुर्ता भी फाड़ दिया। धरने पर बैठे किशन लाल शर्मा ने शिकायत में अवतार हैनरी, बावा हैनरी, गौरव शर्मा, नन्नू, तेजिंदर सिंह चौहान, निक्की साबी, सन्नी व संतोखपुरा के पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धरने पर बैठे किशन लाल शर्मा को कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन किशन लाल शर्मा ने मामला दर्ज करने तक धरना हटाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटनाक्रम में बावा हैनरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हां मैं किशन लाल शर्मा से मिला था लेकिन किसी तरह की टिप्पणी नहीं की और न ही मारपीट के बारे में उन्हें पता है। उनके सारे आरोप निराधार हैं अगर मारपीट हुई है उसका भी कारण जल्द सामने आएगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed