{"_id":"6236fcda5387441931535d48","slug":"congress-leader-sunil-jakhar-comments-on-bhagwant-mann-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ ने केजरीवाल पर कसा तंज: भगवंत मान की फोटो ट्वीट कर लिखा-दिल्ली की चिंता बढ़ गई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ ने केजरीवाल पर कसा तंज: भगवंत मान की फोटो ट्वीट कर लिखा-दिल्ली की चिंता बढ़ गई होगी
Sun, 20 Mar 2022 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Mar 2022 03:37 PM IST
सार
चुनाव के दौरान ही कई बार यह मुद्दा उठा था कि अगर पंजाब में आप की सरकार आई तो दिल्ली से चलेगी लेकिन भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रोटोकॉल को फॉलो किया और लाखों लोगों को संबोधित नहीं किया था।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ और अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नई बनी भगवंत मान सरकार के बहाने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद की फोटो ट्वीट कर कहा कि यह दिल्ली की चिंता बढ़ाएगा क्योंकि इसमें आप सुप्रीमो नहीं हैं। जाखड़ ने लिखा कि पंजाब को रिमोट से चलने वाला नहीं, खुद मुख्तियार सीएम चाहिए।
विज्ञापन
Seems @BhagwantMann has come of age already
विज्ञापन
⁃much to the chagrin of AAP bosses in Delhi.
That explains the absence of even the two regents,what to talk of Supremo himself,at oath ceremony.
It’s good, as Punjab deserves a CM who’s a
खुद मुख्तियार,
than a remote controlled one. pic.twitter.com/RACNtzS67X— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) March 20, 2022
विज्ञापन
चुनाव के दौरान ही कई बार यह मुद्दा उठा था कि अगर पंजाब में आप की सरकार आई तो दिल्ली से चलेगी लेकिन भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रोटोकॉल को फॉलो किया और लाखों लोगों को संबोधित नहीं किया था। उस समय केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ मंच भी साझा नहीं किया था। केजरीवाल ने कहा था कि यह पंजाब सरकार का कार्यक्रम है और इसमें वह एक अतिथि के रूप में शामिल होकर इसका हिस्सा बनेंगे लेकिन भगवंत मान ही इसका मुख्य चेहरा होंगे।