फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader raised issue of PRTC buses with CM Bhagwant Mann

मांग: कांग्रेस विधायक ने सीएम भगवंत मान को किया ट्वीट, कहा- पंजाब की बसों को दिल्ली हवाई अड्डे तक मिले अनुमति

Sat, 26 Mar 2022 09:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के विधायक प्रताप बाजवा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान से किया आग्रह है कि पीआरटीसी और पनबस को आईजीआई एयरपोर्ट तक अपने बसें चलाने की अनुमति मिले। साथ ही मांग की है कि यह मुद्दा दिल्ली के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाए।

विज्ञापन
Congress leader raised issue of PRTC buses with CM Bhagwant Mann
प्रताप सिंह बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि पीआरटीसी और पनबस की बसों को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आने-जाने की अनुमति दिलाएं।

विज्ञापन


बाजवा ने शनिवार को ट्वीट किया कि पीआरटीसी और पनबस को अभी तक आईजीआई एयरपोर्ट तक अपने बसें चलाने की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह इस मुद्दे को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तुरंत उठाएं। एक अन्य ट्वीट में बाजवा ने लिखा कि पीआरटीसी और पनबस की सेवाएं शुरू होने में देरी से पंजाब सरकार के हितों को नुकसान पहुंच रहा है और प्रदेश के आम लोगों और विशेष तौर पर एनआरआई को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि पीआरटीसी और पनबस पर प्रतिबंध से केवल ट्रांसपोर्ट माफिया को भी लाभ हो रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने पंजाब से आईजीआई हवाई अड्डे तक सरकारी बसों के आने-जाने पर तो रोक लगा रखी है, लेकिन पंजाब से निजी बसों को पूरी छूट दे रखी है। इसके चलते पंजाब के लोगों को दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए निजी बसों को भारी-भरकम किराया देना पड़ता है, जबकि सरकारी बसों में यह किराया आधा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी बसों को केवल दिल्ली बस अड्डे तक जाने की अनुमति

पंजाब की सरकारी बसों को केवल दिल्ली बस अड्डे तक ही आने-जाने की अनुमति दी गई है, जबकि पंजाब की निजी बसें सीधे हवाई अड्डे तक आ-जा सकती हैं। इस मामले को लेकर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने भी कई बार दिल्ली सरकार के समक्ष मामला उठाया। पंजाब सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार को इस बाबत 13 पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार द्वारा इस बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही पंजाब की सरकारी बसों पर लगाया प्रतिबंध ही हटाया गया है।



पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग ने भी दिल्ली सरकार के समक्ष यह मांग उठाई थी। यहां तक कि उन्होंने अमृतसर में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके भी यह मामला उठाया था, जिस पर दिल्ली सरकार अब तक चुप्पी साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed