{"_id":"64e7994a9223af176809ddbb","slug":"congress-leader-pratap-singh-bajwa-said-no-alliance-with-aam-aadmi-party-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा बोले- आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं, अगले चुनाव में हराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा बोले- आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं, अगले चुनाव में हराएंगे
Thu, 24 Aug 2023 11:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:27 PM IST
सार
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक भावना है जो खून में बहती है। पार्टी ने अपने कई नेताओं को देश के लिए बलिदान किया है। जो भी इस पार्टी का हिस्सा है, उसे पार्टी के मूल्यों को कायम रखने के लिए पूरे दिल से समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की राजनीति में भले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक मंच पर हैं लेकिन पंजाब में दोनों दलों के मध्य सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के एक सवाल पर कांग्रेस एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह जवाब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ी रही है और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की आवाज उठाई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
राज्य में आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए बाजवा ने कहा कि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में आप को हरा देगी। वह पंजाब कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के पद संभालने के मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रेस से बात करते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने आम पार्टी पर निशाना साधा। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक भावना है जो खून में बहती है। पार्टी ने अपने कई नेताओं को देश के लिए बलिदान किया है। जो भी इस पार्टी का हिस्सा है, उसे पार्टी के मूल्यों को कायम रखने के लिए पूरे दिल से समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन