फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Lalit Passi got injured in firing outside Firozpur Central Jail

Punjab: फिरोजपुर जेल के बाहर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में आरोपियों ने चलाई गोली

Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

पीड़ित ललित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी कर्ण व लव के साथ सेंट्रल जेल फिरोजपुर के बाहर इनोवा कार पर खड़ा था। उसके दोस्त रवि ने जेल से जमानत मिलने पर बाहर आना था। उसकी इंतजार में खड़े थे। उसी समय बाइक सवार तीन लोग आए और उसे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां दागी।

विज्ञापन
Congress leader Lalit Passi got injured in firing outside Firozpur Central Jail
फिरोजपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग - फोटो : ANI

विस्तार

 फिरोजपुर सेंट्रल जेल के बाहर खड़े ललित पासी पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। एक गोली पासी के पेट और दूसरी गोली बाएं पांव में लगी है। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ललित पासी पर हत्या समेत आठ मामले दर्ज हैं। 2023 में ललित जेल से बाहर आया था। आरोपियों संग इसकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पीड़ित ललित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी कर्ण व लव के साथ सेंट्रल जेल फिरोजपुर के बाहर इनोवा कार पर खड़ा था। उसके दोस्त रवि ने जेल से जमानत मिलने पर बाहर आना था। उसकी इंतजार में खड़े थे। उसी समय बाइक सवार तीन लोग आए और उसे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां दागी। एक गोली उसके पेट और दूसरी गोली बाएं पांव में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित ने पुलिस से कहा कि आरोपियों को वह पहचानता है। आरोपी नन्ना, सलीम व अजय जोशी वासी फिरोजपुर छावनी हैं। नन्ना व सलीम के पास पिस्तौल थी, जिससे उस पर गोली दागी। जबकि अजय बाइक चला रहा था। थाना सिटी पुलिस ने ललित के बयान पर नन्ना, सलीम व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed