{"_id":"64c42a55cfaf8a96d20b73f7","slug":"congress-leader-captain-ajay-yadav-said-my-preparation-is-complete-i-will-contest-from-gurgaon-itself-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव बोले- मेरी तैयारी पूरी है, मैं गुड़गांव से ही चुनाव लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव बोले- मेरी तैयारी पूरी है, मैं गुड़गांव से ही चुनाव लड़ूंगा
Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
सार
यादव ने कहा कि बाबरिया को फील्ड में भी जाकर लोगों का फीडबैक लेना चाहिए। उन्हें पिछली बार पांच लाख वोट मिले थे। हरियाणा में दीपेंद्र के बाद उन्हें सबसे ज्यादा 34 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे, जबकि हुड्डा साहब को 30 फीसदी और श्रुति को 27 फीसदी वोट।
विज्ञापन
कैप्टन अजय यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने एलान किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव गुरुग्राम से लड़ेंगे। उनकी पूरी तैयारी है। उन्हें पिछली बार पांच लाख वोट मिले थे। हरियाणा में दीपेंद्र के बाद उन्हें सबसे ज्यादा 34 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे, जबकि हुड्डा साहब को 30 फीसदी और श्रुति को 27 फीसदी वोट। वोट प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो मेरी मजबूत दावेदारी है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में पुलवामा हमले के बाद भाजपा ने एक हवा बनाई थी। मेरी लोकसभा में कई भूतपूर्व फौजी हैं। इस वजह से चुनाव में हार मिली थी। लेकिन अब वैसा मामला नहीं है। जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सतपाल मलिक ने पुलवामा हमले का पूरा सच जनता के सामने रख दिया है।
विज्ञापन
इसलिए इस बार पिछले चुनाव वाली दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने मजबूती से कहा कि यदि वह चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ गुड़गांव से वरना नहीं। वहीं, उन्होंने कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को सुझाव देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बुलाकर फीड बैक लेना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें फील्ड में भी जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना चाहिए।
विज्ञापन
बाबरिया ने पूछा किसे लड़वाया जाए लोकसभा चुनाव
कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शुक्रवार को सोनीपत संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ बातचीत कर फीडबैक लिया। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ विधानसभा हलकों के नेताओं के साथ उन्होंने वन-टू-वन संवाद किया। बैठक में बाबरिया कार्यकर्ताओं से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गुटबाजी से पिछले चुनाव में कितना नुकसान हुआ था।
कौन सा नेता जमीन पर काम करने वाला है और कौन नहीं। इस दौरान बाबरिया ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा उम्मीदवारों की भी चर्चा की। प्रभारी से सोनीपत संसदीय क्षेत्र के करीब 80 नेताओं ने एक-एक करके मुलाकात की। इनमें पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक व विधायक जगबीर सिंह मलिक समेत कई नेता शामिल थे।