फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress giving way to Pak by opposing writing on Rafale says Rajnath

राफेल पर ऊं लिखने का विरोध करके कांग्रेस पाकिस्तान को शह दे रही: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 14 Oct 2019 09:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, असंध (करनाल)
अमर उजाला ब्यूरो, असंध (करनाल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Congress giving way to Pak by opposing writing on Rafale says Rajnath
Rajnath Singh - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में शस्त्र पूजा का जवाब देते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस को राफेल जैसे ताकतवर लड़ाकू विमान मिलने का स्वागत करना चाहिए। लेकिन उसने राफेल पर ऊं लिखने पर विवाद खड़ा कर दिया। जनता से बोले कि बताओ, किस घर में ऊं नहीं लिखा जाता। कांग्रेस के ऐसा बोलने से पाकिस्तान के लोगों को ताकत मिलती है। 

विज्ञापन


ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। राजनाथ रविवार को करनाल के असंध में भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कहते हैं कि जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन


उनसे कहता हूं कि कश्मीर को भूल जाओ, कुछ दिनों पहले खामियाजा भुगत चुके हो अब तो राफेल भी ले आए हैं। अब आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की धरती पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत की धरती पर बैठे-बैठे ही आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गतिविधि नहीं रोकी तो पाक को विखरने से कोई रोक नहीं सकता
रक्षामंत्री ने कहा कि टू नेशन थ्योरी चला कर विभाजन के समय भारत-पाकिस्तान बना दिया। 1971 आते-आते पाकिस्तान के ही दो टुकड़े हो गए। ऐसे ही हालात बने रहे तो पाकिस्तान को बिखरने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। पाकिस्तान की हालत अब दिनोंदिन बिगड़ रही है। जनता का ध्यान उधर न जाए। इसलिए पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहता है।


कांग्रेस बताए बीवी या बेटे के लिए चोरी करेगा पीएम
पीएम ने राफेल का सौदा किया तो कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष युवराज ने हमारे पीएम के बारे में अपशब्द बोले। कांग्रेस बताए कि हमारा प्रधानमंत्री चोरी करेगा। चोरी किसके लिए करेगा। अपनी बीवी के लिए, अपने बेटे के लिए। कौन है जिसके लिए चोरी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed