फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress gave a mountain of garbage, why didn't BJP conduct investigation in 7 years: Surjewala

कांग्रेस ने कूड़े का पहाड़ दिया तो भाजपा ने 7 साल में जांच क्यों नहीं कराई: सुरजेवाला

Sun, 19 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Congress gave a mountain of garbage, why didn't BJP conduct investigation in 7 years: Surjewala
चंडीगढ़। कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिटी ब्यूटीफुल को गारबेज माउंटेन सिटी बना दिया। भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस की वजह से ये पहाड़ खड़ा हुआ है तो उन्होंने पिछले सात साल में क्या किया है। जांच क्यों नहीं कराई गई।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा की केंद्र में सरकार है। छह वर्ष से नगर निगम में भाजपा काबिज है। जब कूड़ा डाल कर पहाड़ बनाया जा रहा था तो भाजपा ने रोका क्यों नहीं। कांग्रेस के समय में तो जब कमलेश मेयर थीं, तो वहां पर खेल का मैदान बन गया था। यही नहीं, इस ग्राउंड पर क्रिकेटर युवराज और दिनेश ने मैच खेले हैं। चंडीगढ़ में नगर निगम भाजपा का, डीसी, गवर्नर भी उनके, तो फिर कूड़ा की जांच क्यों नहीं की गई कि कूड़ा क्यों बढ़ता चला गया। दो वर्षों से प्रोसेसिंग प्लांट नहीं चल रहा है। इसकी जांच नहीं की गई। कंपनी के ऊपर जुर्माना भी नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ रुपये कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए दिया। तीन बार आग लगाई गई। लाखों टन कचरा जलाया गया। यह भ्रष्टाचार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि नगर निगम में जीत के बाद छह महीनों के अंदर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से प्लांट चलाएंगे।
विज्ञापन

कर के बोझ तले लोगों को दबाया गया
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने शहर के लोगों को धोखा दिया है। कर के बोझ तले लोगों को दबाने का प्रयास किया गया है। केजरीवाल के बारे में कहा कि दिल्ली में पिछले दो वर्षों में कूड़े का 73 मीटर का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का मतलब झूठ और बीजेपी का मतलब धोखा है। इसलिए इस चुनाव में दोनों से बचने की जरूरत है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि डड्डूमाजरा में इस समय 15 लाख टन के कूड़े का पहाड़ ‘सिटी ब्यूटीफुल के चंडीगढ़ के तगमे को चिढ़ाता है और इससे उठने वाली भयंकर दुर्गंध व जहरीला धुआं शहर के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता जाता है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला, कांग्रेस पार्टी के समन्वयक राजेंद्र राणा, अभिषेक दत्त सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed