{"_id":"61be4df192c7782db131f316","slug":"congress-gave-a-mountain-of-garbage-to-chandigarh-bjp-chandigarh-news-pkl43652168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को कांग्रेस ने दिया कचरे का पहाड़: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को कांग्रेस ने दिया कचरे का पहाड़: भाजपा
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास प्रेस कांफ्रेंस की तो भाजपा नेता भड़क गए। इसका जवाब देने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कूड़े का पहाड़ कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने सीमेंट बनाने वाली एक कंपनी को कूड़ा हटाने का काम सौंपा और समझौते में एग्जिट क्लॉज भी नहीं डाला।
टंडन ने सुरजेवाला की प्रेस कांफ्रेंस को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि कूड़े का पहाड़ हटाने के लिए जर्मन तकनीक की मशीनें लगानी थीं, लेकिन लुधियाना तकनीक की मशीनें लगा दीं, जिसकी वजह से शहर की यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में एग्जिट क्लॉज डालना जरूरी होता है, ताकि अगर कंपनी ठीक से काम न करे तो उसे हटाया जा सके, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। टंडन ने कहा कि भाजपा ने तीन साल तक एनजीटी के सामने इस मुद्दे को उठाया और आठ महीने पहले प्लांट को टेकओवर किया गया है। नगर निगम की तरफ से नए प्लांट के लिए योजना तैयार कर ली गई है और जनवरी के तीसरे हफ्ते में टेंडर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्लोबल टेंडर किया जाएगा और सबसे अच्छी कंपनी का चयन होगा। कहा कि, कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस तो की, लेकिन पहाड़ को हटाने के लिए कोई रोड मैप नहीं बता पाए।
कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को हटाया
महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर टंडन ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने गरीबी हटाने का नारा देकर गरीबों को हटाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खुलवा कर देश के हर नागरिक को बैंक की राह दिखाई है। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने की योजनाएं बनाई हैं, जबकि कांग्रेस ने नए-नए घोटालों को अंजाम देने की योजनाएं बनाई हैं। कोरोना काल में जब कांग्रेस नेता घरों में सो रहे थे तो भाजपा ने देशभर में अभियान चलाकर हर जरूरतमंद के घर तक अनाज पहुंचाने का काम किया है।