{"_id":"66ac0cc383ba7dc03408bd24","slug":"congress-forms-screening-committee-maken-becomes-chairman-chandigarh-news-c-16-pkl1010-482668-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, माकन बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, माकन बने चेयरमैन
विज्ञापन
हरियाणा प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और एआईसीसी सचिव भी स्क्रीनिंग समितियों के पदेन सदस्य होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी का चेयरमैन पार्टी ने अजय माकन को बनाया गया है, जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक हरियाणा के प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और एआईसीसी सचिव संबंधित स्क्रीनिंग समितियों के पदेन सदस्य होंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जोर-शोर से जुट गई है। यह कमेटी ही उम्मीदवारों का पैनल फाइनल करेगी। प्रदेश में अक्तूबर के महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं। संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव करवाए जा सकते हैं। कांग्रेस ने हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है।