{"_id":"61ec3d7b5c8ddd42e3154c23","slug":"congress-formed-sub-committee-to-discuss-party-candidates-for-the-remaining-31-seats-in-punjab-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की दूसरी सूची अटकी: चन्नी, सिद्धू और जाखड़ में नहीं बनी सहमति, आलाकमान ने बनाई सब कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की दूसरी सूची अटकी: चन्नी, सिद्धू और जाखड़ में नहीं बनी सहमति, आलाकमान ने बनाई सब कमेटी
Sat, 22 Jan 2022 10:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:53 PM IST
सार
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले ही 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार दूसरी सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को मनाने के कारण ही कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार को भी जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी करनी थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई। अब कांग्रेस आलाकमान ने इसके लिए सब कमेटी गठित की है। इस सब कमेटी में केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी और अजय माकन को सदस्य बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के नाम पर नवजोत सिद्धू, चरणजीत चन्नी और सुनील जाखड़ के बीच सहमति नहीं बन पा पाई।
विज्ञापन
इन सीटों पर मचा है घमासान
राज्य की बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने दावा ठोका था। उन्होंने सीनियर मेडिकल अफसर की नौकरी तक छोड़ दी। अब कांग्रेस ने वहां से सिटिंग एमएलए गुरप्रीत जीपी को टिकट दे दिया। अब डॉ. मनोहर निर्दलीय लड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह सुल्तानपुर लोधी विधानसभा सीट पर कांग्रेस सरकार में मंत्री राणा गुरजीत सिंह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने राणा को कपूरथला से टिकट दे दी और सुल्तानपुर लोधी से सिटिंग एमएलए नवतेज चीमा को टिकट दे दी। अब राणा के बेटे राणा इंद्रप्रताप ने आजाद लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बटाला विधानसभा सीट से मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां से टिकट दी है। बाजवा यहीं से विधायक हैं। अब वह बटाला के लिए भी टिकट मांग रहे हैं। जहां से नवजोत सिद्धू अश्वनी शेखड़ी के हक में डटे हुए हैं। बाजवा का कहना है कि समर्थक कह रहे हैं कि वह बटाला से खुद लड़ें या परिवार के किसी सदस्य को लड़ाएं।
श्री हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें सीएम चन्नी ने टिकट का आश्वासन देकर पार्टी में वापस बुलाया था, लेकिन लड्डी को भी टिकट नहीं मिला है। अब उनकी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है।
इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने मोहिंदर सिंह केपी को भी टिकट नहीं दिया है, जो सीएम चन्नी के करीबी रिश्तेदार हैं। वे आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उनकी जगह पिछले साल दिसंबर में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सुखविंदर सिंह कोटली को टिकट दिया गया है।