फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress demonstrated in Gobara if death of cow dynasty was detected

गोबाड़ा में गोवंश के मरने का पता चला तो कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated in Gobara if death of cow dynasty was detected
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोबाड़ा में गोवंश के मरने और अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा नेवीरवार को वहां दौरा किया। इससे पहले कांग्रेस के नेता शशि शंकर तिवारी की अगुवाई में भी कई बार दौरा किया गया था। वीरवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा पार्टी के पार्षद और अन्य वरिष्ठ नेता गोबाड़ा में पहुंचे। उसके बाद भाजपा नेता और मेयर राजेश कालिया भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता शशि शंकर तिवारी ने बताया कि उनकी अगुवाई में पार्टी नेताओं ने बार-बार वहां दौरा करके गोशाला की दशा सुधारने के लिए आवाज उठाई, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद वीरवार को शशि शंकर तिवारी के साथ-साथ कांग्रेस के स्थानीय प्रधान प्रदीप छाबड़ा व नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता देवेंद्र सिंह बबला के नेतृत्व में पार्षद गुरबख्श रावत, वरिष्ठ नेता व पूर्व मेयर सुभाष चावला, पार्टी के कॉलोनी सेल के प्रधान मुकेश राय, हरजिंदर सिंह बाबा व अरविंद सिंह यहां पहुंचे तो पाया कि हालात में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने नगर प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही मेयर राजेश कालिया और नगर निगम के अधिकारी गोबाड़ा पहुंचे। उनके साथ भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, अनिल कुमार दुबे और संबंधित निगम अधिकारी भी थे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं व अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। शशि शंकर तिवारी ने कहा कि दिन-रात गोमाता की माला जपने वाले इस समय सत्ता में हैं, लेकिन उन्हें गोमाता की सुध लेने की होश नहीं है। चंडीगढ़ जैसे आधुनिक शहर में गोमाता की यह दुर्दशा असहनीय है। कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर गोवंश को कोई आंच आई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर जनांदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर छोटक मिश्रा, रोहित यादव, संदीप जैन, नीलिमा शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, संजीव कुमार, जय प्रकाश सिंगला, रामपाल बंसल, बलबीर सिंह, राकेश राय, गुरदेव यादव, रामा यादव, सरोज झा व हनी चावला सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed