{"_id":"663496b57b36b39af90e5bbf","slug":"congress-candidate-from-karnal-divyanshu-budhiraja-appeared-in-panchkula-court-all-update-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: पंचकूला कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धिराजा को मिली बेल, पूर्व CM मनोहर के खिलाफ हैं प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: पंचकूला कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धिराजा को मिली बेल, पूर्व CM मनोहर के खिलाफ हैं प्रत्याशी
Fri, 03 May 2024 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 03:11 PM IST
सार
पंचकूला अदालत ने नियमों का पालन न करते हुए बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित किया है। याचिका के अनुसार उन्हें वर्ष 2018 में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर दर्ज केस में भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांशु बुद्धिराजा को मिली बेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें बेल देकर उनको राहत दी है।
विज्ञापन
हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पंचकूला में दर्ज एफआईआर व भगोड़ा घोषित करने के आदेश को रद्द करने की हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। कोर्ट में बुद्धिराजा के वकील ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही ट्रायल कोर्ट में समर्पण कर देंगे। इस आश्वासन के बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई सात मई तक स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन
बुद्धिराजा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर तीन जनवरी 2024 को पंचकूला सेक्टर 14 के पुलिस थाना में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल बुद्धिराजा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की पुलिस में शिकायत दर्ज थी। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई थी और सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुए थे। बुद्धिराजा अभी तक भगोड़ा ही हैं। पुलिस के रिकार्ड में अब तक लापता रिपोर्ट सबमिट है।
विज्ञापन