फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress attack on PM, told him the Robin Hood of rich

कांग्रेस का पीएम पर निशाना, पीएम को बताया अमीरों का रोबिन हुड

Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress attack on PM, told him the Robin Hood of rich
कांगेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल रोबिन हुड के विपरीत है। रोबिन हुड अमीरों को लूटकर गरीबों को पैसा देता था, लेकिन पीएम मोदी गरीबों से बैंक में जमा करवाकर अमीरों को दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह बात राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कही। शकील अहमद ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश के लोग परेशान हैं। शकील अहमद ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


शकील अहमद ने कहा कि नोटबंदी की जानकारी बेशक वित्त मंत्री को नहीं थी, लेकिन अमित शाह और मोदी के खास लोगों को थी। अहमद ने कहा कि नोटबंदी से पहले भाजपा ने कई राज्यों के जिलों में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील अहमद ने यह भी कहा कि भाजपा विचित्र पार्टी है। जिसे पूरे देश को बैकों की कतार में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषण भी विचित्र हैं। 

बंसल ने स्वच्छता के लिए लगाए बैनर पर उठाया सवाल

Congress attack on PM, told him the Robin Hood of rich
Pawan Kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला

साल 2014 में पीएम ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि काला धन विदेश में है और चुनाव के 100 दिन बाद वह ले आएंगे, लेकिन मोदी ने साल 2015 में कहा था कि काला धन लाया जा रहा है। साल 2016 में मोदी ने लोगों से कह दिया कि काला उनके पास है।

प्रेसवार्ता में शकील अहमद ने कांग्रेस सरकार के समय में सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दिल्ली भाजपा कार्यालय में की गई प्रेसवार्ता का वीडियो दिखाया। इस वीडियो में जब कांग्रेस ने साल 2005 से पहले के 500 के नोट बंद करने का फैसला लिया तो मीनाक्षी लेखी ने इसका विरोध किया था।

बंसल ने स्वच्छता के लिए लगाए बैनर पर उठाया सवाल
प्रेसवार्ता में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने चुनाव से पहले नगर निगम द्वारा शहर में कई जगह स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत लगाए गए बैनर पर सवाल उठाया है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी हुई है।

बंसल का कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा इस बहाने अपना प्रचार कर ही है। उनका कहना है कि भाजपा को पता लग गया है कि उनकी सिर्फ 5 से 6 सीटें ही जीतकर आ रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed