फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress appointed training coordinators

Chandigarh News: कांग्रेस ने की प्रशिक्षण समन्वयकों की नियुक्ति

Sat, 20 Jul 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Congress appointed training coordinators
शम्मी रत्ती को सिरसा, तरुण शर्मा को अंबाला, श्याम शर्मा को कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में प्रशिक्षण समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयक नियुक्त किए हैं। तरुण शर्मा को अंबाला, शम्मी रत्ती को सिरसा, बसंत अहलावत को हिसार व रोहतक, डॉ. गीता रानी रमेश कुमार को करनाल, मुकेश पन्नालाल को सोनीपत, श्याम शर्मा को कुरुक्षेत्र, अरुण सराफ को भिवानी, डॉ. अनिल पवार को गुरुग्राम और राहुल वशिष्ठ को फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।


इन नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान के नाम पत्र लिखा। इसमें बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक ले जाने और पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक प्रशिक्षण दल नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण दल तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक कार्यकर्ताओं, बीएलए, फ्रंटल संगठनों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करने के लिए मिलकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed