फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress appointed Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel and AICC secretary Rajiv Shukla as observers for Rajya Sabha elections in Haryana

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव: भूपेश बघेल बनेंगे संकटमोचक, चिदंबरम ने जानी कुलदीप के मन की बात, राहुल से मुलाकात जल्द संभव

Sun, 05 Jun 2022 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 03:16 PM IST
सार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और एआईसीसी सचिव राजीव शुक्ला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
Congress appointed Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel and AICC secretary Rajiv Shukla as observers for Rajya Sabha elections in Haryana
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। प्रदेश से उम्मीदवार बनाए गए अजय माकन की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी सचिव राजीव शुक्ला को सौंपा गया है। कांग्रेस आलाकमान ने 10 जून को होने वाले मतदान के लिए बघेल व शुक्ला को पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। रविवार को उनके नियुक्ति का आदेश एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही जोड़तोड़ में लगे हैं। वह रायपुर नहीं जाएंगे। यहीं से लगातार विधायकों से बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं।

विज्ञापन


नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई को मनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उनके मन की बात जानी है। माकन उनसे लगातार बात कर रहे हैं। राहुल गांधी से उनकी मुलाकात किसी भी समय हो सकती है। चिदंबरम से बातचीत में बिश्नोई ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। 
विज्ञापन


उन्हें जल्द राहुल से मुलाकात का आश्वासन मिला है। राहुल विदेश दौरे से लौट चुके हैं और चुनाव से पहले सभी असंतुष्टों की बात एक-एक सुनेंगे। कुलदीप अपनी अगली रणनीति का खुलासा राहुल से मिलने के बाद ही करेंगे। वह कांग्रेस में अपनी भविष्य की राजनीति को सुरक्षित करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के मतदान में 2016 वाला इतिहास न दोहराया जाए, इसे देखते हुए बघेल और शुक्ला डैमेज कंट्रोल में जुटेंगे। सभी विधायकों को अपना वोट डालने से पहले इन्हें बैलेट पेपर दिखाना पड़ेगा। बघेल आलाकमान के बेहद करीबी हैं, इसलिए हरियाणा में संकटमोचक की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

अभय बोले- हॉर्स ट्रेडिंग होगी
इनेलो विधायक व प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने जेजेपी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बड़ी हॉर्स ट्रेडिंग होगी। जेजेपी बिना पैसे के किसी का साथ नहीं देती। अब उसने पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की जेब में हाथ डाला है। अभय ने वोट देने को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
 
दुष्यंत ने की नड्डा से मुलाकात
विदेश दौरे से लौटते ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। रविवार को वह दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने राज्यसभा चुनाव व वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। हाल ही भाजपा-जजपा के निकाय चुनाव में गठबंधन टूटने व दोबारा होने पर भी बातचीत की। उन्होंने सरकार के गठबंधन को बेजोड़ बताया है।

सीएम के निर्देश पर वोट देंगे कांडा
हरियाणा लोक हित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा है कि वह राज्यसभा चुनाव में सीएम मनोहर लाल के निर्देशानुसार वोट देंगे। हलोपा का भाजपा को समर्थन है। सीएम और भाजपा का जो फैसला होगा, पार्टी उसके साथ है।

रायपुर शिविर में पहुंचे विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक
रायपुर के चिंतन व प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विधायकों को भविष्य की चुनौतियों से निपटना सिखाया जा रहा है। रविवार को शिविर में विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा पहुंचे। वह सात बार के विधायक हैं। उनका हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, विधायक रेणु बाला व कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने स्वागत किया। जितेंद्र ने उनके स्वागत के फोटो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed