{"_id":"57011b2b4f1c1b8413c81183","slug":"condition-of-all-park-will-be-changed-during-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में बदल जाएगी शहर के सभी 500 पार्कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में बदल जाएगी शहर के सभी 500 पार्कों की सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 04 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी पार्कों की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। पार्को में जहां झूले लगेंगे वहीं जलभराव की समस्या भी दूर हो जाएगी। यह सारा काम एक महीने में पूरा होगा। सांसद चंदूमाजरा ने गमाडा और निगम अधिकारियों से मीटिंग के बाद इस प्रोजेक्ट को एक माह में पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकरी के मुताबिक शहर में 500 के करीब पार्क हैं। अधिकतर पार्कों की हालत खस्ता बनी हुई है। लेवलिंग न होने के चलते जरा सी बारिश होने पर पार्कों में पानी भर जाता है। जिससे बच्चे खेल पाते हैं औ न ही लोग सैर कर पाते हैं। इसी तरह कई पार्को में बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। इससे सुबह शाम सैर करने आने वाले लोगों को दिक्कत आती है। कई बार लोग इस बारे में गमाडा और निगम अधिकारियों को बता चुके हैं। लेकिन, कोई सुध नही ले रहा था। इसके बाद सासंद ने पार्षदों और अधिकारियों से मीटिंग के बाद पार्कों की हालत में सुधार के आदेश दिए हैं
विज्ञापन
बच्चों को मिलेगी स्पेशल सुविधाएं
सभी पार्कों में जहां झूले लगेंगे। वहीं स्पेशल प्ले सिस्टम भी लगाए जाएंगे। जहां बच्चे एक साथ 18 गेम्स खेल सकेंगे। स्पेशल प्ले सिस्टम लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक मजबूत बनाना है
विज्ञापन
पार्कों की होगी लेवलिंग
शहर में खस्ता हालत पार्को की मिट्टी की लेवलिंग की जाएगी ताकि पार्कों में जलभराव न हो। इसके अलावा पार्कों की सौंदर्यीकरण के लिए मुलायम घास के गलीचे और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पार्क की देखभाल के लिए माली तैनात किए जाएंगे।
पार्कों मे बनेगी लाइब्रेरी
किताबें पढ़ने का शौक रखने वालों के लिए पार्को में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें बड़े और बुजुर्गो के मुताबिक सभी प्रकार की किताबें रखी जाएंगी। सभी उम्र के लोगों के लिए किताबों की अलग अलग श्रेणिया बनाई जाएंगी। इसके अलावा लाइब्रेरी में सभी भाषाओं के अखबार भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि लोगों को सैर के साथ देश दुनिया की जानकारी भी मिल सके।