{"_id":"6754b4b0f11f5d82ff038f86","slug":"complete-planning-for-karan-aujlas-concert-failed-police-resorted-to-lathi-charge-for-crowd-control-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-580166-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: करण औजला की कन्सर्ट के लिए पूरी प्लानिंग फेल, भीड़ कंट्रोल के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: करण औजला की कन्सर्ट के लिए पूरी प्लानिंग फेल, भीड़ कंट्रोल के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाबी गायक करण औजला के लाइव कन्सर्ट प्रोग्राम के लिए यूटी प्रशासन, पुलिस व आयोजकों की सारी तैयारी और व्यवस्था फेल हो गई। यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई सारी योजना धड़ाम हो गई। एंट्री के लिए इतनी भीड़ बढ़ गई कि युवाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। लाइव कन्सर्ट को देखते हुए मेला ग्राउंड के चारों तरफ की सड़कों को बंद कर दिया था। देर रात तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालक घंटों परेशान दिखे। वहीं, इसी मेला ग्राउंड में 14 दिसंबर को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव कन्सर्ट होने जा रहा है।
सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में लाइव कंसर्ट को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। लाइव कन्सर्ट मुंबई की निजी फर्म की ओर से आयोजित किया गया था। लाइव कन्सर्ट की एक दिन पहले ही परमिशन दी गई, जबकि तैयारी करीब 15 दिनों से चल रही थी। 10 दिन पहले से बुक माई शो एप पर लाइव कन्सर्ट के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे थे। टिकट की कीमत पांच हजार से डेढ़ लाख रुपये तक रखी गई थी। सुरक्षा, ट्रैफिक व अन्य व्यवस्थाएं संभालने के लिए करीब 1300 पुलिस जवान, 600 बाउंसर व अन्य लोगों को लगाया गया था। भीड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जितने लोग कार्यक्रम के अंदर ग्राउंड में मौजूद थे, उससे अधिक बाहर लोग सड़कों पर थे। लोगों ने आसपास की बिल्डिंगों के अलावा गाड़ियों की छतों व आसपास लगे पेड़ों पर चढ़कर कार्यक्रम देखा। अधिकतर भीड़ तो केवल एक नजर गायक करण औजला को देखने के लिए उत्सुक थी।
दोपहर में ही बंद कर दी गई थी सड़कों पर एंट्री
लाइव कन्सर्ट के लिए पुलिस ने दोपहर में एक बजे से मेला ग्राउंड की ओर आने वाले वाहनों की एंट्री बंद कर दी थी। इस दौरान किसी एंट्री को नहीं दी गई। सुबह जो लोग यहां पढ़ने व नौकरी करने आते है, उनकी पार्क गाड़ियों को भी यहां से निकलवा दिया गया। दोपहर से ही पार्किंग को लेकर दिक्कत शुरू हो गई थी। पुलिस की ओर से सेक्टर-32-34 चौक से मोहाली की ओर जाने वाली सड़क को एक तरफ बंद कर दिया था। मेला ग्राउंड के पास लाइट पॉइंट से थाने वाली सड़क पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
भीड़ के कारण एंट्री को लेकर मची भगदड़
लाइव कन्सर्ट शाम सात बजे से रात में 10 बजे तक चलना था लेकिन एंट्री शाम पांच बजे से ही शुरू हो गई थी। एंट्री के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। आयोजकों ने 20 हजार से अधिक ऑनलाइन टिकटें बेचे थे। इनमें वीवीआईपी और वीआईपी का कोटा तो एक दिन पहले ही पूरा हो गया था। इसके बाद बुकिंग नहीं हो रही थी। प्रवेश के लिए केवल पांच एंट्री गेट बनाए गए थे, जहां महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग रास्ते थे लेकिन देर शाम छह बजे अचानक एंट्री के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो पुलिस से संभल नहीं रही थी। इसके बाद फैन पिट जोन और वीआईपी गेट पर तो एंट्री के लिए भीड़ इतनी हो गई थी कि धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की के चलते युवाओं की भीड़ ने कई बोर्ड तक तोड़ दिए। इसके बाद डीएसपी जसविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ युवाओं पर लाठियां भांजनीं शुरू कर दीं। इस दौरान कई युवतियों को भी लाठियां खानी पड़ गईं। भगदड़ में कई तो युवतियां जमीन पर गिर पड़ी।
पार्किंग फुल, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी लाइनें
लाइव कन्सर्ट में पंजाब, हरियाणा जम्मू और चंडीगढ़ के युवाओं की भीड़ का आंकड़ा 30 हजार से अधिक था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महज 1300 पुलिसकर्मी इतनी भीड़ काे कैसे संभाल सकते हैं। सेक्टर-34 मेला ग्राउंड के आसपास सारी पार्किंग फुल थी। इनमें कार तो दूर एक बाइक तक खड़ी करने के लिए जगह नहीं बची थी। लोगों ने सेक्टर-32/34 से मोहाली की ओर से आने व जाने वाली दोनों सड़कों पर अपनी गाड़ियां लगा दी थीं। लोगों ने पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने के लिए कोई जगह नहीं मिलने पर जीरकपुर की ओर जाने वाले हाईवे व साइकिल ट्रैक के साथ लगती सड़क पर अपनी गाड़ियों को पार्क कर दिया था। मुख्य सड़क पर तो एक लाइट पॉइंट से अगले चौक तक कारों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
धरी की धरी रह गई ट्रैफिक एडवाइजरी
यूटी ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन पहले ही एडवाइजरी जारी की थी लेकिन किसी भी वाहन चालक ने एडवाइजरी के मुताबिक वाहन खड़ा ही नहीं किया था। जीरकपुर की ओर से आने वाले हाईवे के अलावा साइकिल ट्रैक के साथ बनी सड़क पर भी कारों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। ट्रैफिक पुलिस के सामने उनके आदेशों की धज्जियां उड़ीं और एक भी वाहन चालक का चालान काटना तक जरूरी नहीं समझा गया।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद लगा लंबा जाम
10 बजे से कुछ समय पहले ही लोगों ने मेला ग्राउंड से निकलना शुरू कर दिया लेकिन 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होते ही एकाएक बाहर निकली भीड़ को पुलिस को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो गया था। इसके बाद जब गाड़ियां बाहर हाईवे पर निकलनी शुरू हुईं तो लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस की ओर से यहां सभी ट्रैफिक लाइट को बंद कर मैनुअल तरीके से वाहनों को रवाना किया जा रहा था। इसके बावजूद जाम से निपटने की पूरी व्यवस्था फेल नजर आई। कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही मोहाली की ओर से सेक्टर-34 चौक गुरुद्वारे की ओर आने वाली सड़क पर तो पहले से ही लंबा जाम था। उधर, बाद में जीरकपुर वाले हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लगने के चलते लंबा जाम लग गया था।
हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के आईएएस और आईपीएस भी कार्यक्रम में व्यस्त
लाइव कन्सर्ट में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे लेकिन इन वीवीआईपी की गाड़ियों को भी कार्यक्रम में एंट्री गेट तक पहुंचने में युवाओं की भीड़ के बीच में से निकलकर आना पड़ा। इस दौरान यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के अलावा हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस व हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर भी कई गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे थे।